{"_id":"6154c9488ebc3e628e039709","slug":"demolition-of-tinshed-in-front-of-shops-broke-tea-kilns-varanasi-news-vns6144895141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के आगे टीनशेड किए ध्वस्त, चाय की भट्ठियां तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के आगे टीनशेड किए ध्वस्त, चाय की भट्ठियां तोड़ीं
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन ने सड़कों, पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया है। बुधवार को वरुणापार जोन में पांडेयुपर से आजमगढ़ मार्ग पर लालपुर तक और पहड़िया चौराहे से अकथा मार्ग पर पटरी पर ठेला, खोमचा लगाने वालों को हटाया गया।
दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम के साथ पुलिस प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ पांडेयपुर चौराहे पर पहुंची। अचानक टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पटरियों और सड़कों पर दुकान सजाने वाले सामान समेटकर भागने लगे। दुकान के आगे टीनशेड को ध्वस्त कर दिया गया। चाय की भट्ठियों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। पांडेयपुर चौराहे से दस्ता जैसे ही लालपुर की ओर बढ़ा वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने विरोध करना चाहा, लेकिन काफी संख्या में पुलिस देखकर हिम्मत नहीं जुटा सके। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। वहां से लालपुर तक सड़क से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद टीम पांडेयपुर चौराहे से पहड़िया की ओर बढ़ी। यहां सड़क किनारे पटरियों पर दुकानें सजी थी। पहड़िया फल मंडी के सामने पटरी पर फलों के पचास से अधिक ठेले खोमचे लगे थे। टीम के पहुंचते ही दुकानदार सामान समेट कर वहां से भागे। पहड़िया चौराहे पर दुकानों के आगे लगे टीनशेड को तोड़ दिया गया। बेनीपुर में भी पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार अभियान चलेगा। वरुणापार जोन में पटरियों और सड़कों पर दुकान लगाने वालों को हटाया गया। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई।