फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand to include traders to government in Ayushman Card Scheme

Varanasi: व्यापारियों को आयुष्मान कार्ड योजना में शामिल करने की मांग; GST पर भी चर्चा; सरकार को भेजेंगे पत्र

Sun, 14 Apr 2024 08:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 08:41 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी समेत व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने काशी में आने वाले दर्शनार्थियों के शोषण पर भी चिंता जाहिर की।

विज्ञापन
Demand to include traders to government in Ayushman Card Scheme
बैठक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी समेत व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को विशेश्वरगंज मंडी स्थित गौरी शंकर कृष्णकांत कटरे में हुई। व्यापारी आयोग, व्यापारी पेंशन व व्यापारियों को आयुष्मान कार्ड योजना में शामिल करने की व्यापारियों ने मांग की। 

विज्ञापन


इस दौरान व्यापारियों ने तय किया कि जल्द ही इस मांगों के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार को पत्र भी भेजा जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने काशी में आने वाले दर्शनार्थियों के शोषण पर चिंता जाहिर की। वहीं, शरद वर्मा, राधेश्याम गोड़, राजेश श्रीवास्तव ने जीएसटी के सरलीकरण और वन नेशन वन टैक्स की मांग पर वित्त मंत्री को पत्र भेजे जाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


महामंत्री प्रतीक गुप्ता ने सभी सरकारों ने व्यापारी आयोग के गठन पर हामी भरी है लेकिन अब तक पता नहीं क्यों इस पर ठोस काम नहीं हो सका है। व्यापारी अशोक अग्रहरि, सोभनाथ मौर्य, जयदीप सिंह बबलू, मनोज दुबे, विनोद सिंह, जितेंद्र लालवानी, गुलशन कपूर, छोटेलाल जयसवाल आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्ष संजीव सिंह बिल्लू ने अब व्यापारी निंद्रा से जाग गया है, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी आयोग को अमलीजामा पहनाने तक व्यापारी वर्ग त्याग, तपस्या व बलिदान की मार्ग अपनाने पर बाध्य होगा। बैठक में सुशील गुप्ता, लकी वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, अखिल श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, अलखनाथ गोस्वामी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed