फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand for martyr status to dead army jawan in jammu kashmir refusal to take dead body people road  jammed in chandauli

यूपी: जम्मू-कश्मीर में मृत सेना के जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग, शव लेने से इनकार, लगाया जाम

Tue, 08 Sep 2020 09:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Sep 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Demand for martyr status to dead army jawan in jammu kashmir refusal to take dead body people road  jammed in chandauli
रोड ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सेना में हवलदार जवान की जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को जब शव जिले के धाना क्षेत्र के पूरा चेता गांव पहुंचा तो ग्रामीण जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

धानापुर क्षेत्र के पूरा चेता दुबे गांव निवासी और सेना में हवलदार कुलदीप कुमार की रविवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से मौत हो गई थी। वह वेज जेसीओ के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन



मंगलवार की सुबह जवान का शव सेना के विशेष वाहन से पहुंचा। लेकिन जवान को शहीद का दर्जा न मिलने की वजह से गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया। इससे परिवार वाले नाराज हो गए और शव लेने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने धानापुर चौराहा पर रास्ता जाम कर दिया। मौके पर सेना के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने और कुलदीप को शहीद का दर्जा देने की मांग पर अड़े हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती है। धरना अभी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed