{"_id":"6716b770e9d5c727000c827e","slug":"delay-in-verification-of-examination-centres-report-had-to-be-submitted-by-20th-october-varanasi-news-c-20-vns1021-766376-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: परीक्षा केंद्रों के सत्यापन में हो रही देरी, 20 अक्तूबर तक जमा करनी थी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: परीक्षा केंद्रों के सत्यापन में हो रही देरी, 20 अक्तूबर तक जमा करनी थी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए हो रहा सत्यापन, विद्यालय में मौजूदा सुविधाओं की होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का सत्यापन किया जाना है। शासन की तरफ से सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन 20 अक्तूबर तक भेजने का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन अभी तक तहसील स्तर पर बनी समिति ने विद्यालयों का सत्यापन नहीं किया। जिले में 403 विद्यालय हैं, जिनमें 398 में सत्यापन की जांच की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, फर्नीचर, चहारदीवारी, पेपर रखने के लिए सुरक्षित स्थान सहित अन्य सूचनाएं शामिल हैं। सभी सुविधाओं में खरे उतरने पर ही स्कूलों में बोर्ड परीक्षा सेंटर बनाया जाएगा। बता दें कि 2023 में 141 और 2024 में 128 सेंटर बनाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि इस बार पूरी पारदर्शिता से स्कूलों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। जिससे परीक्षा के समय कोई परेशानी और नकल न हो। स्कूलों के बीच की दूरी के लिए जियो लोकेशन की सूचना मांगी गई है। इससे किस क्षेत्र में कौन सा स्कूल है इसकी जानकारी होगी एवं परीक्षा केंद्र उसी आधार पर तय किया जाएगा। तहसील स्तर पर गठित टीम विद्यालयों में सुविधाओं की जांच कर रही है। 20 अक्तूबर तक रिपोर्ट जमा करनी थी, लेकिन अभी तक जमा नहीं हुई। टीम से बात की जा रही है, जल्द इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।