फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deadly Santosh in papers, fighting BDC election to prove himself alive

कागजातों में मृत संतोष खुद को जिंदा साबित करने के लिए लड़ रहे बीडीसी का चुनाव 

Wed, 14 Apr 2021 07:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Apr 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Deadly Santosh in papers, fighting BDC election to prove himself alive
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरकारी कागजातों में मृत घोषित संतोष मूरत सिंह बीडीसी का चुनाव लड़ रहे हैं। ताकि अपने आप को जिंदा साबित कर सके। चिरईगांव ब्लॉक के जाल्हुपूर से बीडीसी का चुनाव लड़ रहे संतोष का नाम मतदाता सूची में शामिल है। अब वे मैं जिंदा हूं कि तख्ती लटकाए  जनता से वोट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


संतोष के अनुसार उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने भीख मांगकर पहले पैसे जुटाए।  इसके बाद नामांकन किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने का उनका एकमात्र मकसद है कि वो चुनाव जीतकर खुद को जिंदा साबित कर सकें।
विज्ञापन


चुनाव जीतने के बाद संतोष अपने जैसे लोगों को न्याय दिलाएंगे। संतोष के अनुसार छितौनी गांव से 20 साल पहले फिल्म की शूटिंग के लिए मुम्बई गए थे। तीन साल तक उन्होंने नाना पाटेकर के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने मुम्बई में शादी भी कर ली लेकिन जब वापस लौटकर गांव आए तो उन्हें पता चला कि धोखे से राजस्व विभाग में उन्हें मृत दिखाकर उनके पट्टीदारों ने उनकी तेरहवीं कर जमीन हड़प ली। तब से अब तक वे अपने आप को जिंदा साबित करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed