फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of young man found in Varanasi Wife separated from him after two years of marriage

वाराणसी में मिली युवक की लाश: शादी के दो साल बाद ही पत्नी हो गई थी अलग, दो बच्चों की भी हो चुकी है माैत

Sat, 08 Mar 2025 11:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Mar 2025 11:57 AM IST
सार

भेलूपुर में युवक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसकी पत्नी की पहले ही छोड़ चुकी थी।

विज्ञापन
Dead body of young man found in Varanasi Wife separated from him after two years of marriage
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भेलुपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड इलाके में स्थित जीआरएस कोचिंग के सामने सड़क किनारे जूते की दुकान के बाहर 37 वर्षीय सुजीत कुमार (मिंटू) का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह लहुराबीर में रहता था। जूते की दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुची मृतक की बहन चंदा और भाभी रेखा ने बताया कि मूल रूप से युवक जगतगंज (लहुराबीर) का रहने वाला है। दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन


सुजीत की वर्ष 2013 में शादी हुई थी, जो 2015 में रिश्ता खत्म हो गया। उससे दो बच्चे हुए थे, लेकिन दोनों बच्चों की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। युवक बीते कई सालों से टीबी, शुगर सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित था। वह शराब का आदि था। उसे कई बार अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। युवक 2.5 साल पहले दुर्गाकुंड में उसी जूते के दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed