{"_id":"624536642967077c5e5abd98","slug":"dead-body-of-unknown-old-man-found-hanging-from-tree-in-dlw-campus-varanasi-doubts-of-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बरेका परिसर में पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बरेका परिसर में पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 31 Mar 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:34 AM IST
सार
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में गुरुवार सुबह एक पेड़ से वृद्ध का शव लटकता मिला। आशंका है कि वृद्ध की हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में बने अंडरपास के पास गुरुवार सुबह एक पेड़ से वृद्ध का शव लटकता मिला। इस बात की सूचना फैलते ही परिसर में सनसनी मच गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर मंडुवाडीह पुलिस के साथ रेलवे पुलिस भी पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से वृद्ध की पहचान वचन सरोज निवासी अमिलिया जिला जौनपुर के तौर पर हुई है। पुलिस वृद्ध के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार को बरेका अंडरपास की तरफ जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के किनारे पेड़ पर एक वृद्ध का शव लटकता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। शव के दोनों हाथ बांधकर लुंगी से फंदा बनाकर जमीन से लगभग 30 फीट ऊपर पेड़ से लटकाया गया था।
विज्ञापन
आशंका है कि हत्या दो-तीन दिन पहले की गई होगी। फोरेंसिक टीम ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। मौके पर स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम ने पूछताछ की। एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह भी मौके पर और जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया की बरेका चौकी इंचार्ज की सुस्ती के चलते यह घटना हुई है। क्योंकि बगल में नाथुपुर गेट के समीप शराब की दुकान पर दिन भर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है ।