फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of unknown found on railway track fear of death by falling from train varanasi police trying for identification

वाराणसी: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस

Sat, 12 Mar 2022 12:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Mar 2022 12:41 PM IST
सार

वाराणसी के अहरक गांव के ग्रामीण टहलने के लिए मंगारी की तरफ निकले थे। रेलवे क्रॉसिंग से करीब 200 मीटर दूर रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Dead body of unknown found on railway track fear of death by falling from train varanasi police trying for identification
रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक गांव के पास शनिवार सुबह रेलवे लाइन के निकट एक अज्ञात शव दिखा। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। लोगों ने ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की अभी तक शिनाख्त  नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह अहरक गांव के ग्रामीण टहलने के लिए मंगारी की तरफ निकले थे। रेलवे क्रासिंग से करीब 200 मीटर दूर रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा। आननफानन बड़ागांव पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने मृतक के जेब की तलाशी ली, लेकिन ऐसी सामग्री नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन


वहीं घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर स्थित एक बैग मिला। जिसमें गांजा, चीलम, गुटखा और सुर्ती आदि रखा था। आशंका है कि उक्त व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। बड़ागांव पुलिस ने बताया कि अहरक में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed