{"_id":"5edcaa7a8ebc3e902f36dde5","slug":"dead-body-found-of-man-murder-near-azamgarh-ghazipur-highway-in-mau-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के सेल्समैन को पहले सिर कूंचकर हाइवे पर मारा, घसीटकर ले जाने के बाद तालाब किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के सेल्समैन को पहले सिर कूंचकर हाइवे पर मारा, घसीटकर ले जाने के बाद तालाब किनारे फेंका
Sun, 07 Jun 2020 06:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 07 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रविवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या के बाद शव को घसीटकर तालाब के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। मृतक की पहचान देसी शराब के सेल्समैन के रूप में हुई। वह कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
सरसेना आसपास के गांव के लोग सुबह लगभग 6 बजे टहलते हुए पोखरे की तरफ गए तो तालाब के किनारे बबूल की गाड़ियों के झुरमुट के बीच एक शव पड़ा देखा। हत्यारों ने अधेड़ के सिर और चेहरे को किसी भारी वस्तु से प्रहार कर गहरे चोट के निशान बना दिए थे, जिससे चेहरा पहचान में न आ सके।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना के पास आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर खून फैला हुआ था, जबकि वहां से तालाब तक लाश को घसीटे जाने के लिए निशान थे। इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि हत्यारों ने अधेड़ की हत्या सड़क पर करने के बाद लाश को घसीट कर तालाब के पास फेंक दी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर एएसपी एसके श्रीवास्तव सीओ नंदलाल, थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, एसडीएम डा सीएल सोनकर मौके पर पहुंच गए। एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेज दिया।