फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body found of man murder near azamgarh ghazipur highway in mau up

शराब के सेल्समैन को पहले सिर कूंचकर हाइवे पर मारा, घसीटकर ले जाने के बाद तालाब किनारे फेंका

Sun, 07 Jun 2020 06:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body found of man murder near azamgarh ghazipur highway in mau up
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रविवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या के बाद शव को घसीटकर तालाब के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। मृतक की पहचान देसी शराब के सेल्समैन के रूप में हुई। वह कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन


सरसेना आसपास के गांव के लोग सुबह लगभग 6 बजे टहलते हुए पोखरे की तरफ गए तो तालाब के किनारे बबूल की गाड़ियों के झुरमुट के बीच एक शव पड़ा देखा। हत्यारों ने अधेड़ के सिर और चेहरे को किसी भारी वस्तु से प्रहार कर गहरे चोट के निशान बना दिए थे, जिससे चेहरा पहचान में न आ सके।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना के पास आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर खून फैला हुआ था, जबकि वहां से तालाब तक लाश को घसीटे जाने के लिए निशान थे। इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि हत्यारों ने अधेड़ की हत्या सड़क पर करने के बाद लाश को घसीट कर तालाब के पास फेंक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर एएसपी एसके श्रीवास्तव सीओ नंदलाल, थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, एसडीएम डा सीएल सोनकर मौके पर पहुंच गए। एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed