फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dead body found missing mbbs student of bhu in ganga ghat of mirzapur up

बीएचयू: कई दिनों से गायब एमबीबीएस के छात्र का शव मिर्जापुर में गंगा घाट पर मिला

Sat, 13 Jun 2020 02:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Jun 2020 02:41 PM IST
सार

  • मंगलवार से गायब था नवनीत पराशर, बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में कर रहा था इंटर्नशिप।
  • मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई थी बाइक बरामद, छात्रों ने वाराणसी के लंका थाने में लापता होने की तहरीर दी थी।
  • शनिवार को मिर्जापुर के चील्ह थानाक्षेत्र में कोल्हुआ गंगा घाट पर उतराता हुआ शव मिला।

विज्ञापन
dead body found missing mbbs student of bhu in ganga ghat of mirzapur up
नवनीत पराशर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एमबीबीएस के लापता छात्र का शव मिर्जापुर जिले में गंगा घाट पर उतराता हुआ मिला है। उसके साथियों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। छात्र मंगलवार से गायब था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

वाराणसी में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस के लापता छात्र नवनीत पराशर की बुलेट बुधवार को मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाने के पास बरामद हुई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर छात्र विंध्याचल में दिखाई दिया था। जिसके बाद वाराणसी पुलिस ने मिर्जापुर पुलिस के साथ विंध्य की पहाड़ियों व गंगा नदी में खोजबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन



नवनीत पराशर मंगलवार सुबह से धनवंतरि हॉस्टल से लापता था। मंगलवार की सुबह वह बुलेट से बाहर गया था, जिसके बाद वह वापस ही नहीं लौटा था। छात्रों ने उसकी खोजबीन की थी। न मिलने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचना देने के साथ ही लंका थाने में तहरीर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

dead body found missing mbbs student of bhu in ganga ghat of mirzapur up
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय।
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र में थाने के पास मंगलवार की शाम को बुलेट बरामद हुई थी। बाइक बरामद होने के दौरान पुलिस ने बताया था कि छात्र ने मोटरसाइकिल कोतवाली गेट के सामने खड़ी करके मंदिर की सीढ़ी पर उसकी चाभी छोड़ दी और इसके बाद गंगा में नहाने चला गया था। फिर मंदिर की सीढ़ियों पर मत्था टेका। इसके बाद कुछ लोगों से बलि के बारे में चर्चा की और फिर गंगाघाट की तरफ चला गया। इसके बाद से उसे नहीं देखा गया। चर्चा है कि दो महीने पहले बनारस में किसी साधक से उनकी निकटता हुई थी।

इसके कारण उसका सांसारिक चीजों से मोहभंग होने लगा। लोगों के अनुसार, उसने मोबाइल, पैसा आदि किसी न किसी को दान दे दिया था। उसने मोटरसाइकिल भी दान देने की चेष्टा की। इन तमाम बातों से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पैदल ही कहीं साधना के लिए चला गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वह हर पहलू को देखकार छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed