फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dead body found hanging in dhaba raibareilly jaunpur highway in jaunpur up

यूपी: रात गुजारने के लिए ढाबे पर ली पनाह, सुबह फंदे पर लटका मिला बिहार के युवक का शव

Sun, 08 Nov 2020 01:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Nov 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging in dhaba raibareilly jaunpur highway in jaunpur up
demo pic

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर इटहरा गांव स्थित ढाबे में शनिवार की रात पनाह लेने वाले युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटक रहा था। मृतक बिहार के बगहा जिला के बथवरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था। कई माह से घर से लापता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन

जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर इटहरा गांव के पास राकेश यादव ढाबा चलाते हैं। शनिवार की रात एक युवक वहां पहुंचा। अपनी पहचान नरेश राम(35) निवासी चंद्रकुड़िया थाना बथुआडीह जिला बगहा (बिहार) बताते हुए रात गुजारने के लिए ढाबे पर पनाह मांगी। ढाबा संचालक ने इनकार किया तो युवक ने अपने घरवालों से बात कराई।
विज्ञापन



फोन पर बातचीत में घरवालों ने बताया कि युवक कई महीनों से लापता था। आप ढाबे पर उसे रोककर रखिए, हम लोग सुबह तक आकर उसे ले जाएंगे। ढाबा संचालक ने युवक को वहीं रहने की अनुमति दे दी। रात में काम खत्म कर कर्मचारी भी सो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नींद खुली तो नरेश का शव ढाबे में ही छत पर बंधी बल्ली से रस्सी के सहारे लटक रहा था। सूचना पाकर मुंगराबादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को अवगत कराया। कुछ देर में परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि परिवारवालों ने पूछताछ में युवक को मानसिक रोगी बताया है। मामला आत्महत्या का है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed