{"_id":"5b76e05742c792464a0c7627","slug":"dcm-truck-trunover-on-raod-at-vindhyachal-19-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल में कांवरियों से भरा डीसीएम पलटा, 19 घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल में कांवरियों से भरा डीसीएम पलटा, 19 घायल, दो की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 17 Aug 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
अष्टभुजा-विंध्याचल मार्ग दो घंटे तक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद मां अष्टभुजा के दर्शन करने जा रहे कांवरियों से भरा डीसीएम ट्रक शुक्रवार को डाक बंगला के पास पलट गया। हादसे में ट्रक पर सवार कुल 57 कांवरियों में 19 घायल हो गए। सड़क पर ट्रक पलटने के कारण अष्टभुजा-विंध्याचल मार्ग पर दो घंटे तक आवागमन अवरुद्ध रहा जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस- प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल कांवरियों को विंध्याचल सीएचसी पहुंचवाया। यहां से दो कांवरियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोरखपुर के चौरीचौरा के फुलवरिया गांव के 57 कांवरिया बैजनाथ धाम में जल चढ़ाने के बाद बासुकी नाथ गए और वहां से गुरुवार की रात विंध्याचल के अमरावती पहुंचे।
शुक्रवार सुबह विंध्यवासिनी के बाद सभी डीसीएम से मां अष्टभुजा मां के दर्शन के लिए जा रहे थे। डीसीएम चालक बैजनाथ कुमार डाक बंगले के पास पहुंचा था कि आगे जा रही कार चढ़ाई के चलते पीछे आने लगी। डीसीएम चालक ने वाहन संभालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान ब्रेक फेल हो गया और डीसीएम पहाड़ से टकरा कर पलट गया। इसके बाद कांवरियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में 19 कांवरिया घायल हो गए। ट्रक पलटने से करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा जिससे वाहनों की कतार लगी रही। मिर्जापुर एसपी आशीष तिवारी अष्टभुजा पहाड़ पर शुक्रवार की सुबह डीसीएम पटलने से 19 कांवरिये घायल हो गए। सभी को सीएचसी विंध्याचल एवं जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ट्रक को हटवा दिया गया है। दो गंभीर हैं जिनका इलाज चल रहा है

डीसीएम पलटते ही मची चीख-पुकार
अस्पताल में भर्ती कांवरिये
- फोटो : अमर उजाला
मां अष्टभुजा के दर्शन करने जा रहे कांवरियों से भरा डीसीएम ट्रक शुक्रवार की सुबह नौ बजे डाक बंगले के पास ब्रेक फेल होने से पलट गया। इससे चीखपुकार मच गई। हादसे में घायल होने वालों में जमुत्री देवी (60), कुसुम देवी (45), श्रवण कुमार (26), पूजा (19), इंद्रावती देवी (50), राम निवास (50), जनार्दन (40), विंध्याचल ( 70), धीरज (16), अमित (10), धन्वंतरी देवी (50), राम निवास शर्मा (51), रमेश गुप्ता (40), जय हिंद (35), जीरा देवी (50), गीता देवी (35), गुड्डी देवी (35), सरोज (30), इंद्रजीत चौधरी (60) निवासी फुलवरिया, गोरखपुर शामिल हैं। विंध्याचल और रामनिवास को मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।