फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Day officer designated for disposal of complaints every day in VDA

वीडीए में हर दिन शिकायतों के निस्तारण के लिए दिवसाधिकारी नामित

Tue, 20 Jul 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Day officer designated for disposal of complaints every day in VDA
विकास प्राधिकरण के काम में तेजी लाने और शिकायतों के निपटारे के लिए विकास प्राधिकरण में हर दिन दिवसाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह अधिकारी रोजाना सुबह 10 बजे से दिन में दो बजे तक दूसरी मंजिल पर बने हाल में पब्लिक की शिकायतों का समाधान करेंगे। दिवसाधिकारी हर तरह की शिकायतें सुनकर उसका अधिकतम तीन दिनों के भीतर निस्तारण करेंगे। इनके साथ पटल सहायक व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे ताकि तत्काल मौके पर ही मामले का निदान व निस्तारण कर दिया जाए।
विज्ञापन

वीडीए वीसी की ओर से जिन सात दिनों के लिए रोस्टर जारी किया गया है, इसमें सोमवार को संयुक्त सचिव परमानंद यादव, मंगलवार को अपर सचिव व एसडीएम विनोद कुमार सिंह, बुधवार को तहसीलदार कर्मेंद्र कुमार, वृहस्पतिवार को विशेष कार्याधिकारी रंजना अवस्थी, शुक्रवार को अनुसचिव देवचंद्र राम और शनिवार को टाउन प्लानर मनोज कुमार शिकायतों को सुनकर उसका निदान करेंगे। वीसी ने बताया कि पब्लिक के कामों को त्वरित करने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार से ही इसकी शुरूआत भी कर दी गई और पहले दिन संयुक्त सचिव ने शिकायतें सुनीं और समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed