फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dastak campaign will run for 100 percent covid vaccination in Varanasi, order issued from Ministry of Health

लक्ष्य पर नजर: वाराणसी में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए चलेगा दस्तक अभियान, स्वास्थ्य मंत्रालय से आदेश जारी

Thu, 18 Nov 2021 01:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Nov 2021 01:34 AM IST
सार

 कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से अब स्वास्थ्य विभाग ने दस्तक अभियान में भी इसे शामिल करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Dastak campaign will run for 100 percent covid vaccination in Varanasi, order issued from Ministry of Health
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से अब स्वास्थ्य विभाग ने दस्तक अभियान में भी इसे शामिल करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आदेश जारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि 3 से 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर लोगों को घर-घर जाकर टीका लगाया जा रहा है। अब जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने भी पत्र लिखा है तो इसके अनुसार जन जागरूकता के लिए प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन

पढ़ेंः मरणासन्न स्थिति में थी बुजुर्ग महिला, घर वालों ने छोड़ दी थी उम्मीद, इलाज के बाद चेहरे पर लौटी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर लगी लाइन, 23553 ने लगवाया टीका 

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की लाइन लगी रही। इस दौरान 23553 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें 4842 ने पहली डोज, जबकि 14201 ने दूसरी डोज लगवाई।

प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि कुल 23553 में 18 से 44 साल वालेे 19043 और 45 वर्ष से ऊपर के 4310 लोगों को टीका लगाया गया। सिगरा स्टेडियम में 135 और अर्दली बाजार एलटी कॉलेज में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक चले कैंप में 156 का टीकाकरण हुआ।

पांडेयपुर और रामघाट में मिले डेंगू के मरीज 

वाराणसी जिले में डेंगू को प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को रामघाट और पांडेयपुर में एक-एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 209 पहुंच गई है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि इस समय जिले में सरकारी, निजी अस्पताल में इस समय 66 मरीज भर्ती है।

इसके अलावा बुधवार को 2152 घरों में सर्वे किया गया, जिसमें दो घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर घर वालों को नोटिस जारी की गई। उधर जिले में कोरोना के पहले से एक्टिव दो केसों में एक मरीज को बुधवार को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में केवल एक ही एक्टिव मरीज रह गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed