फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dashashwamedh Tourist Plaza varanasi will be illuminated with pink stones will be inaugurated by Prime Minister narendra modi

वाराणसी: गुलाबी पत्थरों से दमकेगा दशाश्वमेध टूरिस्ट प्लाजा, प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होगा लोकार्पित

Mon, 21 Mar 2022 11:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Mar 2022 11:11 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम के नव्य व और भव्य स्वरूप को निखार रहे चुनार के पत्थरों से ही दशाश्वमेध प्लाजा को भी सजाया जा रहा है। प्लाजा को आगामी जून महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों को समर्पित करेंगे। 

विज्ञापन
Dashashwamedh Tourist Plaza varanasi will be illuminated with pink stones will be inaugurated by Prime Minister narendra modi
दशाश्वमेध टूरिस्ट प्लाजा में चल रहा काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा किनारे गुलाबी पत्थरों से दमकती एक और इमारत काशी आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर रिझाएगी। चुनार के पत्थरों से संवर रहे नवनिर्मित दशाश्वमेध प्लाजा को आगामी जून महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों को समर्पित करेंगे। प्लाजा में दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए भी खास ध्यान रखा गया है। 

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम के नव्य व और भव्य स्वरूप को निखार रहे चुनार के पत्थरों से ही दशाश्वमेध प्लाजा को भी सजाया जा रहा है। मई के आखिर तक ये बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान में यहां निचले तल पर दुकानें बनकर तैयार हो चुकी हैं। वहीं दूसरे और तीसरे मंजिल पर निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है।

विज्ञापन

एक छत के नीचे ही बनारस के मशहूर खानपान

इस प्लाजा में एक ही जगह पर बनारसी स्वाद का आनंद पर्यटक उठा पाएंगे। यहां सुबह-ए-बनारस के तौर पर प्रसिद्ध पूड़ी- कचौड़ी-जलेबी के साथ ही ठंडई, लस्सी, मलइयो और बनारसी पान की दुकानें होंगी। बेसमेंट के साथ तीन मंजिला भव्य दुकानें व खानपान के लिए स्थान होगा। यहां बेसमेंट में 72 दुकानें, पहले मंजिल पर 68 फूडकोर्ट और दूसरे मंजिल पर 42 फूडकोर्ट होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि  दशाश्वमेध प्लाजा का निर्माण तेज कराया गया है और लगातार उसकी निगरानी कराई जा रही है। मई तक इसका काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बनारस आने वाले पर्यटकों को इस प्लाजा से बड़ी सुविधा होगी।

दिव्यांग फ्रेंडली होगा प्लाजा
टूरिस्ट प्लाजा में दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए खास एस्केलेटर लगाए जाएंगे। ब्रेललिपी के माध्यम से जगह-जगह संकेतक भी लगाए जाएंगे। रैंप और दिव्यांगों की जरूरत की अन्य सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाएगा। इसके साथ ही वर्टिकल गार्डेनिंग की जाएगी। इसके साथ ही पौधे भी लगाए जाएंगे। यहां पर पर्यटकों को बैठने की भी सुविधा होगी। इस टूरिस्ट प्लाजा के भूतल पर पर्यटकों को बैठने के लिए स्टोन फ्लोरिंग व पाथवे बनाए जाएंगे। 

काशी विश्वनाथ धाम का भी होगा कार्यालय

टूरिस्ट प्लाजा में काशी विश्वनाथ धाम का एक कार्यालय शुरू करने की योजना है। घाट और प्लाजा तक आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए यहां से सुगम दर्शन की व्यवस्था होगी। यहां से ही श्रद्धालुओं को व्हील चेयर सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed