{"_id":"69565fb5f8171bfbda070a86","slug":"dashashwamedh-police-arrested-accused-involved-in-mobile-theft-in-varanasi-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भीड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोरी की वारदात को देता था अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भीड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोरी की वारदात को देता था अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Thu, 01 Jan 2026 05:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 01 Jan 2026 05:22 PM IST
सार
Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले की दशाश्वमेध थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी ओम कुमार महतो ने पूछताछ में बताया कि आरोपी त्योहारों पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर मोबाइल फोन चोरी करता था। वह चोरी किए गए मोबाइल फोन को एल्युमीनियम की पॉलीथिन में रखकर उसका नेटवर्क खराब कर देता था और फिर उसे ट्रेन में और रस्ते में जरूरत बता कर कम दाम में बेच देता था।
विज्ञापन
आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें कानपुर और रायबरेली के थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन