फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Daroga sub inspector demand bribe of 45,000 for sand mining in ghazipur up

दरोगा ने बालू-खनन के लिए मांगी 45,000 की रिश्वत, डीजीपी ने मामले में लिया संज्ञान

Tue, 02 Jun 2020 01:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 02 Jun 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Daroga sub inspector demand bribe of 45,000 for sand mining in ghazipur up
घूस

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली में तैनात एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दरोगा ने मिट्टी खनन व जेसीबी चलवाने के नाम पर 45,000 रुपये की रिश्वत मांगता दिख रहा है। इसके बाद प्रतिदिन 1500 रुपये पुलिस को जेसीबी चलाने के लिए अलग से देना होगा।

विज्ञापन

इस मामले को डीजीपी द्वारा संज्ञान में लेते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह को जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने दारोगा से जवाब तलब करने के बाद पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ला को दी है।
विज्ञापन



पिछले दो साल से जमानिया कोतवाली में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरोगा का साफ कहना है कि अवैध कारोबार करना है तो कोतवाली पुलिस इसमें आपका पूरा सहयोग करेगी। बस आपको पुलिस को उसका हिस्सा देना होगा। इसी के तहत मिट्टी खनन को लेकर कुछ लोग जेसीबी चलवाने की अनुमति लेने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने साफ कहा कि जेसीबी चलाने के लिए 45,000 रुपये पहले देने होंगे। इसके बाद जब काम शुरू होगा, तो हर दिन 1500 देने होंगे। अगर मंजूर है तो इलाके में मिट्टी व बालू-खनन कर सकते हो। अब इसका वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा की गर्दन पर तलवार लटकती नजर आ रही है। पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मची है। एसपी ग्रामीण को जांच कर तीन दिनों के अंदर आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed