फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dadri fair will get state status in a month, government also agrees: Transport Minister

ददरी मेले को एक महीने में मिलेगा राजकीय दर्जा, सरकार भी सहमत : परिवहन मंत्री

Thu, 10 Apr 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dadri fair will get state status in a month, government also agrees: Transport Minister
बलिया। यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि एक महीने के अंदर ऐतिहासिक ददरी मेले को राजकीय मेले का दर्जा मिल जाएगा। इस पर सरकार सहमत है। इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। इसके अलावा जिले में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। इसका रोडमैप तैयार कर लिया गया है। साथ ही अमर शहीद मंगल पांडेय के नाम पर इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की कवायद भी शासन स्तर पर तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में कुल 16 कार्य कराने का वादा किया था, इनमें से अधिकांश पर कार्य शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स काॅलेज के लिए 100 करोड़ रुपये दिलवाए हैं। बैरिया में आईएसबीटी बनाने से पहले 70 करोड़ की सड़क और करमानपुर में सात करोड़ की सड़क पास हो गई है। ओडीओपी में बलिया के सत्तू को शामिल कराया गया है। प्रोसेसिंग यूनिट मंडी भी बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर पालिका का विस्तार कर गांवों को भी विकास से जोड़ा जाएगा। कटहल नाला के लिए 18 करोड़ मिल गए हैं। जल्द ही काम शुरू होगा। वैना-हल्दी बाईपास का बजट 1000 करोड़ रुपये तक जाएगा। इससे पहले जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को सम्मानित किया। इस दौरान सोनी तिवारी, विश्वजीत तिवारी, रिंकू दुबे, दीनबंधु मौर्या, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, अरुण सिंह बंटू आदि मौजूद रहे। संचालन कृष्णा पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed