फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cyclone Tauktae weather will be change in varanasi icluding many districts chances of heavy rain and wind speed IMD Forecast

चक्रवात ताउते: वाराणसी समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा संग बारिश के आसार

Mon, 17 May 2021 12:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 May 2021 12:55 AM IST
सार

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मुंबई में ताउते तूफान के टकराने के बाद उसका असर पूर्वांचल में भी देखने को मिल सकता है। अगले दो-तीन दिनों में वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना बनी है।
 

विज्ञापन
Cyclone Tauktae weather will be change in varanasi icluding many districts chances of heavy rain and wind speed IMD Forecast
मौसम का हाल - फोटो : self

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में आए ताउते चक्रवात का असर यहां भी देखने को मिल सकता है। इस वजह से अगले दो तीन दिनों में तूफान के असर से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना बनी हुई है। इधर रविवार को दिन में अन्य दिनों की अपेक्षा धूप तीखी होने के साथ ही गर्मी भी अधिक रही।

विज्ञापन


पारा 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले सप्ताह मौसम के मिजाज में बदलाव की वजह से ही तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले थे। आम दिनों में जहां मई महीने में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस का तापमान देखने को मिलता है वहीं पिछले दिनों बूंदाबांदी, तेज हवा से तापमान  भी कम होकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


इधर दो दिनों से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। और शनिवार का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि रविवार को दो डिग्री बढ़ गया और 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 जून के आसपास मानसून आने की संभावना

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मुंबई में ताउते तूफान के टकराने के बाद उसका असर पूर्वांचल में भी देखने को मिल सकता है। अगले दो-तीन दिनों में वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना बनी है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अभी पूर्वांचल में 15 से 20 जून के बीच में मानसून के आने की संभावना दिख रही है। मानसून के इस बार केरल में जून के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद यहां उसके आने की संभावना है। इस बार बारिश भी अच्छी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed