{"_id":"616c16b00c709d716d428659","slug":"cycle-yatra-from-bhu-to-rajghat-delhi-volunteers-to-visit-places-related-to-freedom-struggle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू से दिल्ली तक साइकिल यात्रा: स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों का भ्रमण करने निकले स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू से दिल्ली तक साइकिल यात्रा: स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों का भ्रमण करने निकले स्वयंसेवक
Sun, 17 Oct 2021 05:58 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 17 Oct 2021 05:58 PM IST
सार
भारतीय स्वतंत्रता के गौरवशाली 75 वर्ष पूरा होने पर बीएचयू में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। रविवार को इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
बीएचयू से दिल्ली तक साइकिल यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा रविवार से निकाली गई। बीएचयू से निकलकर स्वयंसेवक दिल्ली तक जाएंगे। करीब 900 किलोमीटर की यह रैली 31 अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों का साइकल से भ्रमण करने के साथ ही लोगों को उससे जुड़े महत्व के बारे में भी बताएंगे।
विज्ञापन
बीएचयू परिसर स्थित मालवीय भवन से निकली यात्रा को चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कापरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र ने बताया कि साइकिल यात्रा का उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को याद करना है।
विज्ञापन
साइकल यात्रा मार्ग में पड़ने वाले विद्यालय, महाविद्यालय विश्वविद्यालय के युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के गाथाओं से रूबरू कराया जाएगा। यात्रा मार्ग में देशभक्ति गीतों का गायन करने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के वीर गाथाओं की चर्चा भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
सुबह 9.30 बजे बीएचयू से निकले स्वयंसेवक गोपीगंज, प्रयागराज, कुंडा, रायबरेली, लखनऊ, काकोरी, बिठूर, कानपुर, कन्नौज, बिधूना, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, पलवल होते हुए नई दिल्ली पहुंचेंगे। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थली राजघाट पर यात्रा संपन्न होगी।