{"_id":"60e893a4b74b4d5c1e79159f","slug":"cyber-crime-in-varanasi-police-returned-rs-seven-lakh-58-thousand-to-32-victims-of-online-fraud-know-security-tips","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार 32 लोगों को पुलिस ने लौटाए सात लाख 58 हजार, जानिए सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार 32 लोगों को पुलिस ने लौटाए सात लाख 58 हजार, जानिए सुरक्षा के टिप्स
Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
सार
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। ओटीपी और बैंक खाते के डिटेल किसी से साझा न करें। गूगल से किसी भी कस्टमर केयर का नंबर न खोजें, अधिकतर नंबर फर्जी होते हैं।
विज्ञापन
पिछले छह माह में हुए साइबर अपराध की घटनाओं में लोगों को वापस मिली गाढ़ी कमाई
- फोटो : iStock
विस्तार
पिछले छह माह में साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई लुटाने वाले 32 लोगों के चेहरे पर वाराणसी पुलिस ने मुस्कान बिखेर दी। साइबर सेल ने पिछली घटनाओं में कार्रवाई करते हुए 32 लोगों को सात लाख 58 हजार रुपये लौटाए। अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाते ही पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।
शिवपुर निवासी सुरेश गुप्ता ने बताया कि जालसाजों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए थे, उम्मीद भी छोड़ चुका था लेकिन साइबर सेल से फोन आया कि आपका रकम आपके खाते में ट्रांसफर हो गया। इसी तरह पांडेयपुर के रहने वाले रमेश कुमार ने भी कहा कि 86000 रुपये गए थे लेकिन साइबर सेल ने वापस दिला दिया।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। ओटीपी और बैंक खाते के डिटेल किसी से साझा न करें। गूगल से किसी भी कस्टमर केयर का नंबर न खोजें, अधिकतर नंबर फर्जी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर निवासी सुरेश गुप्ता ने बताया कि जालसाजों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए थे, उम्मीद भी छोड़ चुका था लेकिन साइबर सेल से फोन आया कि आपका रकम आपके खाते में ट्रांसफर हो गया। इसी तरह पांडेयपुर के रहने वाले रमेश कुमार ने भी कहा कि 86000 रुपये गए थे लेकिन साइबर सेल ने वापस दिला दिया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतें। ओटीपी और बैंक खाते के डिटेल किसी से साझा न करें। गूगल से किसी भी कस्टमर केयर का नंबर न खोजें, अधिकतर नंबर फर्जी होते हैं।
विज्ञापन
फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि साइटों पर फेक आईडी बनाकर जालसाजी हो रही है, उससे सर्तक रहें और दूसरों को भी जागरूक करते रहे। उन्होंने शहर वासियों से अपील किया कि यदि कोई जालसाज परेशान कर रहा है या ठगी हो गई है तो 7839856954 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।