फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CRPF jawan martyr in terrorist attack in Handwara Jammu and Kashmir

हंदवाड़ा में आतंकियों के हमले में शहीद हुआ गाजीपुर का लाल, आज आएगा पार्थिव शरीर

Tue, 05 May 2020 11:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 May 2020 11:10 AM IST
CRPF jawan martyr in terrorist attack in Handwara Jammu and Kashmir
शहीद जवान। - फोटो : अमर उजाला।

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में सोमवार को एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमले की वारदात को अंजाम दिया है। आतंकियों ने हंदवाड़ा के काजियाबाद इलाके में सीआरपीएफ की एक पट्रोलिंग टीम पर फायरिंग की। इस हमले में गाजीपुर जिले के सीआरपीएफ जवान अश्वनी कुमार यादव(32) भी शहीद हो गए। इसकी खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के चकदाउद गांव निवासी राम सिंह के बेटे अश्वनी कुमार यादव के घर उनके शहीद होने की सूचना सीआरपीएफ ने देर रात दी। ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा के अनुसार किसी को इस पर यकीन नहीं हुआ।


वाराणसी सीआरपीएफ कैंप कार्यालय से इसकी पुष्टि की गई तो कोहराम मच गया। जवान बेटे के निधन की खबर वृद्ध मां से बर्दाश्त नहीं हुई और वह बेहोश हो गईं। किसी तरह उन्हें होश में लाया गया।

विज्ञापन

जवान की पत्नी की हालत भी खबर सुनने के बाद से खराब है। गांव के लोग जवान के घर पर परिवार को संभालने में लगे हैं। जवान के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया जाएगा।

शहीद के मां की तबीयत बिगड़ गई और पत्नी को भी आसपास से पहुंचीं महिलाओं ने किसी तरह संभाला। वर्ष 2005 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए अश्विनी कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी उन पर ही थी।

घर में अश्वनी की मां लालमुनी, पत्नी अंशु देवी, दो बच्चे दो बच्चे आयशा यादव(6) व आदित्य यादव(4) हैं। इसके अलावा दो छोटे भाई अंजनी यादव व मुलायम यादव हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed