फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crooks drink intoxicating jauice loot tractor and run away in bhadohi varanasi

वाराणसी: ट्रैक्टर लूटने के लिए बदमाशों आजमाई ये तरकीब, चालक को बेहोश कर इस तरह खाई में फेंका

Mon, 26 Oct 2020 01:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Oct 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Crooks drink intoxicating jauice loot tractor and run away in bhadohi varanasi
demo pic

वाराणसी में कपसेठी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सेमरी गांव में युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रैक्टर लूट लिया। बदमाशों ने युवक को खाई में फेंक दिया। जब युवक को होश आया तो उसने परिजनों को फोन कर घटना के बारे में अवगत कराया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कपसेठी थाना के ईशरवार गांव निवासी सभाजीत यादव के घर 20 अक्तूबर को बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने औराई (भदोही) से बोरिंग मशीन कपसेठी तक पहुंचाने के लिए किराये के बारे में जानकारी ली। 23 अक्तूबर को बदमाशों ने सभाजीत को फोन कर कपसेठी ट्रैक्टर लेकर आने को कहा।
विज्ञापन



इसके बाद वह ट्रैक्टर पर सवार होकर औराई के लिए चल दिए। ट्रैक्टर जब कछवां रोड पहुंचा तो उस पर सवार बदमाश ने सभाजीत यादव को नशीला जूस पिला दिया, जहां से दोनों तिऊरी गांव के लिए रवाना हो गए। जब बाबूसराय थाना औराई पहुचे तो सभाजीत बेहोश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी हालत में बदमाशों ने शुक्रवार को मिर्जापुर जिले के सेमरी गांव के बगल में स्थित खाई मे सभाजीत को फेंक दिया और ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। होश आने पर सभाजीत किसी प्रकार सड़क पर पहुंचा और रमेश यादव नामक युवक से मिलकर आप बीती बताई। उसके बाद अपने पुत्र बृजेन्द्र यादव को फोन कर पूरी आपबीती बताई।

जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैक्टर बृजेन्द्र के नाम से है। घटना की जानकारी रविवार को थाना कपसेठी को दिया गई। परिजनों का आरोप है कि कपसेठी पुलिस ने मिर्जापुर का मामला होने की बात कहते हुए टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed