{"_id":"5fdbb3078ebc3e41a2366421","slug":"cristmas-city-news-vns564014541","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के लिए सजने लगे चर्च, कैरोल और चरनी की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस के लिए सजने लगे चर्च, कैरोल और चरनी की तैयारी शुरू
विज्ञापन
वाराणसी। क्रिसमस की तैयारियां काफी तेजी से चल रही है। पर्व को लेकर मसीही समाज में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब जब इस पर्व के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस पर्व को समाज के लोग आपसी भाईचारे व प्रेम के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही कई कैरोल सिंगिंग का अभ्यास भी हो रहा है। क्वायर की टीम सुबह शाम चर्च में म्यूजिशियन के साथ गीतों का अभ्यास कर रही है। वहीं दूसरी ओर चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के लिए चरनी बनाने का भी दौर चल रहा है। कैंटोंमेंट स्थित महागिरजाघर में सफाई के साथ साज सज्जा का भी काम हो गया है। चर्च को रंग बिरंगी मोमबत्तियों, खूबसूरत क्रिसमस ट्री और अन्य सजावटी सामानों से सजाया जाएगा। साथ ही आसपास सफाई की जा रही है।
चर्च में केक मिक्सिंग के साथ तैयार हो रहा कप केक-
क्रिसमस सेलिब्रेशन की शुरुआत चर्च और होटल में केक मिक्सिंग प्रोग्राम से शुरू हो जाती है। क्रिसमस में अब हफ्ता भर ही बचा है, ऐसे में महागिरजा घर में केक मिक्सिंग के साथ कप केक तैयार हो रहे हैं।
चर्च में कैरोल सिंगिंग का अभ्यास
क्रिसमस पर कैरोल सिंगिंग का विशेष महत्व होता है। इसके लिए विभिन्न चर्च में चर्चाओं में क्वायर की टीम अभ्यास करने में जुट गई है। लाल चर्च के सचिव विजय दयाल ने बताया कि क्रिसमस के मुख्य कार्यक्रम तो आगमन पर्व के आखिरी रविवार से शुरू होंगे, लेकिन अभी से चर्च में सजावट कराई जा रही है। शाम को क्वायर की टोलियां म्यूजिशियन के साथ अपना अभ्यास कर रहीं हैं। इसमें म्यूजिशियन की भूमिका गैब्रियल दास, अभिषेक फिलिप, प्रभा दयाल व गर्व निभा रहे। वहीं क्वायर टीम में अलीना, अलीशा, सोना, प्रतीक व इसाक दयाल गीतों की प्रस्तुति दी रहें हैं।
विज्ञापन
बच्चों में बांटी क्रिसमस की खुशियां -
स्माइल मुनिया की ओर से बृहस्पतिवार को दुर्गाकुंड स्थित रेस्टोरेंट में बच्चों के बीच क्रिसमस की खुशियां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को संस्था की महिलाओं ने सैंटा बनकर उपहार दिए। कार्यक्रम में आए हुए बच्चों को शिक्षण सामग्री, टॉफी, चॉकलेट के साथ केक का वितरण किया गया। इस अवसर पर अंजलि अग्रवाल, निशा अग्रवाल, सुषमा, जयंती जायसवाल , विनीता शर्मा , संगीता, रीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे