{"_id":"5d4329aa8ebc3e6cb47b3a18","slug":"young-man-cut-vein-to-police-harassed-by-harassment-in-sp-office-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : फरियाद लेकर आए युवक ने एसपी ऑफिस में काटी नस, पुलिस पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुर : फरियाद लेकर आए युवक ने एसपी ऑफिस में काटी नस, पुलिस पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
Fri, 02 Aug 2019 12:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
युवक ने एसपी ऑफिस में काटी नस।
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर एसपी ऑफिस फरियाद लेकर आए एक पीड़ित ने सुनवाई नहीं होने पर हाथ की नस काट ली। एसपी के निर्देश पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के इशारे पर पुलिस कई साल से उसे प्रताड़ित कर रही है। अधिकारी भी शिकायत नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव निवासी प्रदीप गुप्ता(28) बक्शा थाना क्षेत्र के लखौंवा गांव में अपनी ससुराल में रहता है। उसका आरोप है कि पूर्व प्रधान के इशारे पर बार-बार पुलिस उसे परेशान कर रही है।
विज्ञापन
उसने बताया कि गत वर्ष सितंबर महीने में क्राइम ब्रांच ने कचहरी के पास से पकड़कर प्रताड़ित किया। उसने एसपी और डीएम को भी पत्र दिया। मुख्यमंत्री, को भी पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
वह न्याय की गुहार लगाने एसपी आफिस में गुरुवार को सीओ सदर नृपेंद्र के पास गया था। बक्शा पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा आए दिन पकड़ने व पीटने की बात बताई। सीओ ने जांच कराने का आश्वासन देकर टरका दिया।
गुस्से में प्रदीप ने एसपी कार्यालय परिसर में ब्लेड से दाहिने हाथ की नस काट ली। गले पर भी वार करने जा रहा था लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे लहूलुहान अवस्था में पकड़ लिया। एसपी विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।