फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman suicide hanged in police line ballia

बलिया: पुलिस लाइन में महिला बैरक में फंदा लगाकर, सुसाइड नोट में इनको ठहराया दोषी

Tue, 24 Sep 2019 03:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Sep 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
woman suicide hanged in police line ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में संयुक्त अभियोजन कार्यालय बलिया में तैनात महिला आरक्षी ने रविवार रात पुलिस लाइन स्थित महिला बैरक में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना स्थल से मिले सुसाइड नोट में मृतका ने एक महिला आरक्षी और एक पुरुष आरक्षी को दोषी ठहराया है। मृतका के पिता ने इन दोनों आरक्षियों के खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी नीतू यादव(22) पुत्री लाल साहब यादव वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुईं। जनवरी 2019 में उनकी पहली तैनाती बलिया के पकड़ी थाने में हुई। वहां से जून 2019 में उसका तबादला संयुक्त अभियोजन अधिकारी कार्यालय में हो गया। वह पुलिस लाइन की दो मंजिलें बैरक के ऊपरी तल में दो और महिला आरक्षियों के साथ रहती थीं।
विज्ञापन


रविवार रात में भोजन करने के बाद तीनों आरक्षी सो गईं। रात में किसी समय नीतू ने बैरक के किचन के बगल के कमरे में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा बनाया और लटक गई। सुबह इसकी जानकारी बैरक में सो रही दोनों महिला आरक्षियों को हुई तो उन्होंने तत्काल प्रतिसार प्रभारी को जानकारी दी। आरआई की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने घटना स्थल के निरीक्षण के साथ वहां मौजूद महिला आरक्षियों से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। एसपी ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। दोपहर बाद बलिया पहुंचे आरक्षी के पिता ने दो को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि प्रतिसार अधिकारी से सूचना मिली कि महिला बैरक में एक महिला आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतका ने एक पुरुष आरक्षी व एक महिला आरक्षी को दोषी बताया है। जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed