फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife suicide during video call of husband in jaunpur

पति के उकसाने पर पत्नी ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 19 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wife suicide during video call of husband in jaunpur
किरन मौर्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को जान देने पर मजबूर कर दिया। पति ने वीडियो कॉल पर ऐसी बातें कही कि पत्नी ने उसके सामने ही मौत को गले  लगा लिया।

विज्ञापन


जिले के केराकत थाना क्षेत्र के पसेवां गांव निवासी राधेश्याम मौर्या का परिवार झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर में रहता है। राधेश्याम ने अपनी पुत्री किरन मौर्या की शादी 2015 में झारखंड के जमशेदपुर निवासी रविंद्र मौर्या उर्फ रवि के साथ की थी। शादी के बाद किरन मौर्या की नियुक्ति उनके पैतृक गांव पसेवां में सहायक शिक्षक के पद पर हो गई।

विज्ञापन

 

जिसके बाद किरन केराकत थाना क्षेत्र के देवकली गांव में किराए के मकान में रहने लगी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही रविंद्र अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करता था। जिसे लेकर कई बार किरन के घरवालों ने ससुराल पक्ष में शिकायत भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी दैरान रविंद्र ने किरन को आर्थिक तौर पर भी प्रताड़ित करना शुरू किया। किरन का एटीएम कार्ड छीन कर रविंद्र झारखंड वापस चला गया। जैसे ही किरन की तनख्वाह उसके बैंक खाते में आती थी रविंद्र सारी धनराशि निकाल लेता था। 

मां को तड़पता देख रो पड़ी ढाई साल की मासूम...

Wife suicide during video call of husband in jaunpur
किरन मौर्या अपनी बेटी सोना के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पति-पत्नी में ये मतभेद हमेशा चलता रहता था। इसी क्रम में रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे रविंद्र ने किरन के मोबाइल पर फोन किया। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर झगड़ा हुआ। फिर पति ने कहा कि तुम मर क्यों नहीं जाती। इसके बाद किरन गुस्से में बाजार से सल्फॉस खरीद लाई।

इसके कुछ देर बाद रविंद्र ने वीडियो कॉल किया और किरन से पूछा कि अभी तुम मरी नहीं? इस पर गुस्साई किरन ने रविंद्र को सल्फॉस का पैकेट दिखाया। रविंद्र ने कहा कि जब जहर लाई हो तो खा के मेरे सामने मर जाओ। रविंद्र के इतने कहते ही किरन ने जहर खा लिया।

जिस वक्त किरन ने जहर खाया उसके पास उसकी ढाई साल की बेटी सोना मौर्या भी बैठी थी। अपनी मां को तड़पता देख सोना रोने लगी। इसके आधे घंटे बाद रविंद्र ने किरन के गांव में रह रहे चचेरे भाई अमित हर्ष मौर्या को फोन कर के बताया कि किरन ने जहर खा लिया। जिस पर अमित किरन के मकान पर पहुंचा और उसे तुरंत केराकत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किरन की हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दैरान रविवार शाम 4 बजे किरन ने दम तोड़ दिया। 

परिजनों ने थाने में दी तहरीर

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना झारखंड में किरन के परिजनों को दी। जिसके बाद आनन-फानन में किरन के परिजन झारखंड से जौनपुर के लिए रवाना हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किरन के परिजनों ने रविंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तहरीर दे दी है। पुलिस ने महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जिसके बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed