फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   When the girls flirting in broad daylight

जब लड़कियों ने की दिनदहाड़े छेड़खानी

Fri, 26 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 26 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
When the girls flirting in broad daylight
अभी तक तो लड़कियों के साथ छेड़खानी की शिकायतें सामने आती थी मगर गुरुवार को डीरेका पुलिस चौकी के पास ऐसा मामला पहुंचा जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। डीजल रेल कारखाना के एक कर्मचारी ने डीरेका पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि आधा दर्जन लड़कियों ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील व्यवहार किया। पुलिस ने आरोपी लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन



बाद में पीड़ित क र्मचारी द्वारा शिकायत वापस लिए जाने के बाद सभी आरोपी लड़कियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पीड़ित युवक ने बताया कि वह डीरेका में कर्मचारी हैं। गुरुवार दोपहर बाइक से वह भोजन करने के लिए घर को जा रहे थे। घर से कुछ दपहले लड़कियों के एक झुंड ने उन्हें इशारे से रोका। रुकते ही लड़कियों ने उनसे पैसों की मांग की। इनकार करने पर लड़कियों ने बीच सड़क अश्लील हरकत शुरू कर दी।
विज्ञापन




छेड़खानी कर रही लड़कियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। वह किसी तरह लड़कियों के बीच से निकले और सीधे डीरेका चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव को पूरा वाकया बताया। चौकी प्रभारी महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा लड़कियां राह चलते युवकों से रुपयों की मांग कर रही हैं और इनकार करने पर अश्लील हरकत कर रही हैं। महिला पुलिस ने मौके पर मौजूद आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को पकड़ा और चौकी पर ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस चौकी पर लड़कियों ने बताया कि वे राजस्थान के मारवाड़ की रहने वाली हैं। उनके यहां आपदा आई हुई है। इसलिए वे दूसरे राज्यों में घूम-घूमकर सहायता के नाम से पैसे मांग रही हैं। पैसे मांगना उनका पुश्तैनी धंधा है। उनके परिजन भी बनारस आए हैं। लड़कियों की बात पर एक बार तो चौकी प्रभारी को यकीन नहीं हुआ। पुष्टि के लिए परिजनों को बुलाने की बात कही। लड़कियों के फोन करने पर कैंट स्थित एक लॉज में ठहरे परिजन भी चौकी पर आए। पुलिस ने सभी की सभी की पहचान पुष्ट करने के बाद लड़कियों को भविष्य में ऐसा काम न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed