फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: UP collage Students Union president thrown hot water Momoos seller

वाराणसी : छात्रसंघ अध्यक्ष ने मोमोज बेचने वाले पर फेंका खौलता पानी

Fri, 21 Apr 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 21 Apr 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: UP collage Students Union president thrown hot water Momoos seller
up collage varanasi - फोटो : अमर उजाला

यूपी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत पांडेय बाघा एवं महामंत्री दुष्यंत सिंह समेत पांच छात्र नेताओं को पुलिस ने शुक्रवार को कालेज में सर्च अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया गया। शाम तक मेडिकल मुआयना कराने के बाद उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि छात्रों ने गुरुवार की रात भोजूबीर में मोमोज बेचने वाले दूकानदार संदीप गुप्ता को पीटने के बाद उसके ऊपर खोलता पानी फेंक दिया और उससे पैसे लूट लिए थे। संदीप के पैसे मांगने पर उसे पीटा गया। अध्यक्ष और महामंत्री के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें थी।

विज्ञापन


सीओ कैंट राजकुमार यादव और एसीएम चतुर्थ त्रिभुवन के नेतृत्व में पुलिस फोर्स सुबह करीब दा बजे यूपी कालेज में दाखिल हुई। पुलिस फोर्स छात्रों में अफरातफरी की स्थिति मच गई। पुलिस ने कालेज कैंपस में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत, महामंत्री दुष्यंत, विक्रम प्रताप सिंह, अटल, शशिभूषण समेत पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी छात्रों को छुड़ाने के लिए पूरे दिन भाजपा नेताओं समेत छात्र नेताओं के फोन अधिकारियों के पास आते रहे लेकिन छात्रों को नहीं छोड़ा गया। काफी समय तक छात्रों को कैंट थाने में रखा गया। दोपहर बाद में उनका मेडिकल कराने एवं मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

सीओ कैंट राजकुमार यादव के बताया कि कालेज के शिक्षकों एवं क्षेत्र के व्यापारियों ने पूर्व में छात्र नेताओं की शिकायत की थी। आए दिन लोगों के साथ दुर्व्यवहार और पैसे छीनने की शिकायत थी। छात्रों को हिदायत दी गई कि तो वह पुलिसवालों से ही उलझने का प्रयास करने लगे।


वहीं व्यापार मंडल के लोगों ने दूकानदार संदीप के साथ हुई मारपीट के विरोध में भोजूबीर की सभी दूकानें बंद कर दोपहर में मछली मंडी के पास चक्काजाम कर दिया। सूचना पर शिवपुर व कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। चक्काजाम कर रहे लोगों को पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, तब वे शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed