फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation caught illegal polythene factory in sarnath

नगर निगम ने पॉलिथीन फैक्ट्री पर छापा मार बरामद किया लाखों का माल, 25 साल से चल रहा था गोरख धंधा

Mon, 26 Aug 2019 11:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Aug 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation caught illegal polythene factory in sarnath
प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी नगर निगम की ओर से सारनाथ क्षेत्र में पॉलिथीन के खिलाफ रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान अवैध कारखाना पकड़ा गया। टीम ने पॉलिथीन का थैला बनाने वाले इस कारखाने को सीज कर दिया। उधर, पहड़िया के रमरेपुर में दो मकानों में प्लास्टिक सामान के गोदाम का भंडाफोड़ करते हुए पांच ट्रैक्टर व एक ट्रक माल जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, बरामद माल की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। दोनों गोदाम संचालकों से 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।

विज्ञापन


रविवार को नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पहड़िया चौराहे के समीप परशुरामपुर में प्लास्टिक का अवैध कारखाना सील किया गया। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेश गुप्ता बताया जा रहा है। पहड़िया रमरेपुर स्थित दोनों गोदाम के मालिक रीना गुप्ता व राकेश गुप्ता हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : मिर्जापुर : स्वर्गीय मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


अकथा और पहड़िया में दो जगहों से चार ट्रैक्टर ट्राली व एक पिकअप प्लास्टिक गिलास, थर्मोकोल प्लेट, पॉलिथीन कैरीबैग जब्त किया गया। रमरेपुर में एक गोदाम से तीन ट्रक प्लास्टिक का सामान जब्त किया गया है। पंचक्रोशी सब्जी मंडी से डेढ़ किलो पॉलीथीन कैरी बैग जब्त किए गए और आठ दुकानदारों पर 47 सौ रुपये जुर्माना लगाया गया। पहड़िया मंडी में जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

50 हजार के सामान को दिखाया 15 लाख का :
नगर निगम के पॉलिथीन विरोधी अभियान के तहत छापेमारी के खिलाफ रविवार को पहड़िया व्यापार मंडल के सदस्यों ने अकथा चौराहे पर बैठक की। अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल के महामंत्री अरविंद लाल ने कहा कि व्यापारी राकेश गुप्ता ने पॉलिथीन का पुराना स्टाक गोदाम में रखा था। इसकी बिक्री नहीं की जा रही थी। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने 50 हजार के प्लास्टिक के सामान को 15 लाख का दिखाकर तीन लाख रुपये जुर्माना लगा दिया।

ये भी पढ़ें : पीएम के आदर्श गांव में 36 घंटे से बिजली गुल, उमस से परेशान ग्रामीण पानी के लिए भी तरसे

पहड़िया व्यापार मंडल इस घटना की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि रामनगर स्थित पॉलिथीन की फैक्ट्रियों में आज भी सैकड़ों किलो पॉलिथीन का उत्पादन होता है, वहां से अधिकारियों को मोटी रकम प्रतिमाह मिलती है, इसी वजह से वहां छापा नहीं मारा गया। प्रशासन छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन व्यापारियों के साथ दंडनात्मक नीति समाप्त नहीं की तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में डॉ. अभिषेक मिश्रा, आदेश श्रीवास्तव, सौरव सिंह, अनूप गुप्ता, राम सिंह, कविंद्र जायसवाल, जागेश्वर रस्तोगी और कल्लू गुप्ता आदि शामिल रहे।

रोजाना मिलती है कूड़े में पॉलीथीन :
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, शहर में रोजना 600 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जाता है। निस्तारण से पहले एकत्रित कूड़े को अलग-अलग भागों में बांटा जाता है। इसमें पॉलिथीन की मात्रा 10 से 15 प्रतिशत तक होती है।

ये भी पढ़ें : पूर्वांचल में एक ही दिन में काटे गए 21 हजार लोगों के बिजली कनेक्शन, वसूले 12 करोड़ रुपये

500 किलो हर दिन खपत :
बाजार के सूत्रों के अनुसार, जिले भर में रोजाना पांच सौ किलो से ज्यादा पॉलिथीन की खपत होती है। नगर निगम के अफसर भले ही पॉलिथीन के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाने का दावा करते हों, लेकिन पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed