{"_id":"576700a74f1c1b686611bf36","slug":"uproar-over-the-death-of-the-injured-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल बुजुर्ग की मौत पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल बुजुर्ग की मौत पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
बजरडीहा में कुछ दिन पूर्व हुए मारपीट में घायल हाजी बरकतुल्ला की रविवार को मौत हो गई। जिससेे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने खूब हंगामा किया।
बजरडीहा के जक्खा स्थित कब्रिस्तान में कब्र पाटने के विवाद में तीन दिन पहले हुई मारपीट में घायल हाजी बरकतुल्ला (70) की मौत के बाद रविवार को घरवालों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों के साथ बजरडीहा पुलिस चौकी पहुंचे घरवालों ने वहां शव रखकर प्रदर्शन किया। 24 घंटे के अंदर नामजद सभी 15 आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हाजी बरकतुल्ला (70) को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। तनाव को देखते हुए मौके पर एहतियातन पुलिस औैर पीएसी तैनात कर दी गई है।
गल्ला निवासी मो. शमी की पत्नी जमीनुल निशा के इंतकाल के बाद उन्हें दफनाने के लिए जक्खा स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को कब्र खोदी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां आए हाजी कासिम, उसके पांच बेटे और कुछ अन्य लोगों ने कब्र पाट दी। मो. शमी के परिवार वालों और साथ आए लोगों की पिटाई की। मारपीट में हाजी शमीउल्ला और हाजी बरकतुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान रविवार को हाजी बरकतुल्ला की मौत के बाद पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सौंपा। बजरडीहा क्षेत्र में एहतियातन पांच थानों की पुलिस और पीएसी पहले ही तैनात कर दी गई थी। शव बजरडीहा पहुंचने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने तत्काल स्थिति संभाली। सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट में नामजद आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या के आरोप की भी धारा जोड़ दी गई है। टीमें गठित हैं, जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।