फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP college student murder case solved in varanasi

पुलिस ने सुलझाई विवेक मर्डर केस की गुत्थी, पकड़े गए आरोपियों ने बताई हत्या की वजह

Mon, 04 Mar 2019 12:59 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 04 Mar 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
UP college student murder case solved in varanasi
विवेक हत्याकांड में पकड़े गए अभियुक्त - फोटो : amar ujala

वाराणसी के यूपी कॉलेज के बीकॉम के छात्र विवेक सिंह की 24 फरवरी की रात में हत्या हो गई थी। विवेक सिंह के हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। तरना ओवरब्रिज के पास से पुलिस ने शनिवार की आधी रात गिरफ्तार दो अभियुक्तों के गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक पिस्टल 32 बोर व तीन कारतूस भी बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों ने जब हत्या की जो वजह बताई उसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने रविवार को पुलिस लाइन में बताया कि एक अभियुक्त चोलापुर थाने के कुरौली नियार का रहने वाला अभिषेक मिश्रा (20) व दूसरा जौनपुर के चंदवक थाना अंतर्गत बोदरी निवासी हिमांशु तिवारी (20) फिलहाल शिवपुर थाना के बसही पोखरा के पास रह रहे थे।
विज्ञापन


दोनों यूपी कॉलेज में पढ़ते थे जहां उनकी मुलाकात अनुपम नागवंशी उर्फ कुंदन से हुई। यूपी कॉलेज के हॉस्टल में अनुपम बी ब्लॉक में तथा विवेक सिंह व सर्वेश डी ब्लॉक में रहते थे। दोनों हॉस्टल में शुरू से ही तकरार चलती रही है। 2017 में यूपी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान अनुपम नागवंशी शराब पीने के बाद सर्वेश सिंह को गाली देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर विवेक सिंह बीच बचाव करने आया तो अनुपम, विवेक को भी गाली देने लगा। इसी बात पर विवेक ने सभी के सामने अनुपम को थप्पड़ मार दिया था। कुछ दिन के बाद अनुपम व अतुल सिंह ने सर्वेश को गोली भी मारी थी जिस संबंध में दोनों जेल भी गये।

ऐसे बनाई थी हत्या की योजना

UP college student murder case solved in varanasi
इसी पिस्टल से हुई थी विवेक की हत्या - फोटो : amar ujala
अभियुक्तों के अनुसार 24 फरवरी को आशापुर में एक शादी में अनुपम, अंकित सिंह सेंगर, हिमांशु तिवारी, शिवम सिंह उर्फ केजे, अतुल पांडेय, राहुल राजपूत, पवन सिंह उर्फ चिंटू तथा अभिषेक के गांव के ही रहने वाले शुभम सिंह उर्फ गोलू, कुंदन सिंह और सुनील सिंह मिले। वहीं गोली मारने की योजना बनी।

अभिषेक मिश्रा, सुनील सिंह तथा शुभम सिंह उर्फ  गोलू को पिस्टल व कारतूस दिए गए। सभी पीजी हॉस्टल गेट पर खड़े थे। विवेक तीन चार लोगों के साथ कॉलेज गेट की तरफ जा रहा था। हिमांशु व अतुल ने विवेक को बुलाया और शुभम, सुनील तथा अभिषेक ने विवेक पर फायरिंग की। लेकिन अभिषेक की पिस्टल फंस गई।

सुनील सिंह और शुभम सिंह उर्फ गोलू ने विवेक सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वहां से भाग गए। एसएसपी ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तारी होगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ शैलेश कुमार मिश्र, एसआई विनोद कुमार मिश्र, कां. अखिलेश सिंह, देवाशीष सिंह, राहुल सिंह आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed