फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up board exam: large ammount of cheating caught at varanasi

यूपी बोर्ड परीक्षाः वाराणसी में नकल का भंडाफोड़, केंद्र से दूर घर में लिख रहे थे कापियां

Thu, 13 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 13 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
up board exam: large ammount of cheating caught at varanasi
परीक्षा की कॉपियों को पैक करते परीक्षक - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुवार को नकल का रैकेट चलाने का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें फूलपुर थानांतर्गत असबालपुर गांव के एक मकान में स्वराजी देवी बालिका इंटर कॉलेज की मुहर लगी इंटर अंग्रेजी की कापियां हल करते बाहरी लोग पकड़े गए।
विज्ञापन


मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक समेत नौ लोगों पर देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा कराने का शासन-प्रशासन दावा तो खूब कर रहा है लेकिन उसके दावों की पोल खुलती जा रही है। कहीं केंद्र से बड़ी संख्या में चिट बरामद हो रहे हैं तो कहीं सामूहिक नकल।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान पिंडरा के इस केंद्र पर जो कुछ भी हुआ, वह बेहद चौकाने वाला था। यहां केंद्र से करीब एक किलोमीटर दूर एक मकान में 11 परीक्षार्थियों की कापियां लिखी जा रही थी। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रुम को दी।

सूचना पाकर कुछ ही समय में वहां पिंडरा एसओ और शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे, जहां मकान अंदर से बंद किया गया था। बड़ी प्रयास के बाद कमरा खुला तो उसके पहले पांच लोग छत से कूदकर भाग निकले थे जबकि मौके से एक युवती समेत पांच लोग पकड़ लिए गए।

जांच की गई तो पता चला कि जिन परीक्षार्थियों की कापियां वहां लिखी जा रही थी, वह मौके पर नहीं थे, जबकि कोई दूसरा उनकी कापियां लिख रहा था। इस पर पुलिस ने स्वराजी देवी बालिका इंटर कॉलेज की मुहर लगी लिखी गई 11 कापियां और 18 सादी कापियां, पेपर और अंग्रेजी की किताब और करीब दर्जन भर मोटर साइकल कब्जे में ले लिया।

उधर देर शाम डीआईओएस की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने बताया कि कॉलेज की मान्यता रद करने के साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

दारानगर में कॉलेज डिबार

इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैठने की सही व्यवस्था न होने के मामले में दारानगर स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज को डिबार कर दिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी केंद्राध्यक्ष गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। केंद्र पर निरीक्षण के दौरान बच्चे सही तरीके से बैठे नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed