फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thieving from beniabag chouki incharge village home

चौकी इंचार्ज के घर से नकदी समेत लाखों रुपयों की चोरी

Mon, 02 Jan 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया Updated Mon, 02 Jan 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
 thieving from beniabag chouki incharge village home
नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात किया पार - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
वाराणसी के बेनियाबाग में तैनात चौकी इंचार्ज के गांव स्थित घर में रविवार की रात चोरों ने नकदी समेत लाखों  के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज का गांव बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में है। घटना की जानकारी होते ही परिवार व क्षेत्र में  हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। चौकी इंचार्ज के पिता ने रसड़ा कोतवाली में अज्ञात चोरों  के विरुद्ध तहरीर दिया है।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के परसिया नंबर दो निवासी रामजीत यादव वाराणसी के बेनियाबाग चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात हैं।

उनके पिता जगधारी यादव परसिया स्थित घर पर परिवार के  साथ रहते हैं। प्रतिदिन की भांति खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए, तभी रात में चोर दीवार फादकर घर के अंदर घुस गए, जहां एक कमरे में रखें दो बॉक्स एक अटैची उठाकर चलते बने।


सुबह नींद खुली तो अलमारी पर रखें दो बक्से और एक अटैची गायब थी। इस पर तुरंत शोर शोर मचाते हुए पुलिस को सूचित किया गया।
खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर एक खेत में दोनों बक्शे और अटैची का सामान बिखरा हुआ मिला।

बक्शे में रखा नकदी समेत लाखों रुपये के गहने गायब थे। सूचना  पर पहुंची रसड़ा कोतवाली पुलिस और बलिया से फिंगरप्रिंट व डाग स्कावट की  टीम ने बारीकी से जांच की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed