फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The two henchmen arrested absconding nobleman banarasi

फरार रईस बनारसी के दो गुर्गे गिरफ्तार

Mon, 22 Feb 2016 02:04 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 22 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
The two henchmen arrested absconding nobleman banarasi
फरार रईस बनारसी की गैंग के दो बदमाश शिवप्रकाश शर्मा उर्फ नीरज और मानस सिंह को वाराणसी-मिर्जापुर सीमा के जमुनी तिराहा से रोहनिया पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार किया है। दोनों के पास पुलिस ने एक बाइक, 315 बोर का एक व 12 बोर का एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन




रोहनिया पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों को रईस बनारसी ने मुलाकात के लिए मिर्जापुर की तरफ आने केे लिए कहा था। जब से वो फरार हुआ है, बनारस और मिर्जापुर के सीमावर्ती गांवों में आकर ठहरता रहता है। बता दें कि रईस बनारसी को वाराणसी पुलिस बीते साल पेशी के लिए बरेली जेल ले जा रही थी। इसी दौरान वह शाहजहांपुर से फरार हो गया था।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि असलहे से लैस दो बदमाश एक बाइक से बनारस से मिर्जापुर की ओर जमुनी तिराहा होते हुए आएंगे। जमुनी तिराहा पर घेरेबंदी कर दोनोें को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एक की शिनाख्त रोहनिया थाना के दरेखू निवासी मानस सिंह और दूसरे की इलाहाबाद के मेजा थाना क्षेत्र के टुडियार निवासी शिवप्रकाश वर्मा के तौर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे रईस बनारसी और जेल में बंद संतोष शुक्ला व दीपक वर्मा के लिए हत्या, लूट जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देते हैं। फरार रईस बनारसी ने उन्हें मिर्जापुर की ओर बुलाया था इसीलिए वे उससे मुलाकात करने जा रहे थे। दोनों के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने रईस बनारसी के शरणदाताओं के तौर पर कुछ अन्य लोगों को भी चिह्नित किया है। जिनकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed