{"_id":"573788794f1c1b360791a91d","slug":"the-blast-killed-the-old-woman-admitted-to-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लास्ट के दौरान बीएचयू में भर्ती वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लास्ट के दौरान बीएचयू में भर्ती वृद्धा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 15 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में धमाके के बाद जुटी लोगों की भीड़। (फाइल फाोटाो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल की इमरजेंसी में हुए ब्लास्ट के दौरान भर्ती मऊ की प्रभावती देवी (60) की उपचार के दौरान शनिवार को ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। बीएचयू ट्रामा सेंटर से जब पोस्टमार्टम के लिए ‘आईसीयू बीएचयू ब्लास्ट इंजुरी’ प्रभावती लिखा मेमो लंका थाना भेजा गया तो मामला सार्वजनिक हुआ। लंका पुलिस को प्रभावती देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में बीते सात मई की दोपहर जबरदस्त धमाका हुआ था। धमाके के चलते इमरजेंसी में मौजूद रहे 27 लोग घायल हो गए थे। इसी दौरान इमरजेंसी में भर्ती मऊ के घोसी के हरदेव की पत्नी प्रभावती देवी के सिर पर चोट आई थी। जिसके बाद उसे ट्रामा सेंटर शिफ्ट किया गया था।
प्रभावती का उपचार जारी था, लेकिन शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्लास्ट के दौरान भर्ती रही प्रभावती देवी के पोस्टमार्टम का मेमो ट्रामा सेंटर की ओर से आया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। बता दें कि ब्लास्ट को लेकर बीएचयू अस्पताल प्रशासन की ओर से कहा गया था कि इसके पीछे किसी की साजिश है। हालांकि, फोरेंसिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि धमाका किसी विस्फोटक पदार्थ की वजह से नहीं हुआ था।