{"_id":"59f0af454f1c1bee688b765a","slug":"student-murder-in-azamgarh-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में छात्र की पीटकर हत्या, दो समुदायों का मामला होने से तनाव, फोर्स तैनात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में छात्र की पीटकर हत्या, दो समुदायों का मामला होने से तनाव, फोर्स तैनात
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव में साइकिल से टक्कर लग जाने से नाराज मनबढ़ों ने इंटरमीडिएट के छात्र की पिटाई कर उसे सिवान में फेंक दिया। घंटों बाद बेहोश मिले छात्र को परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामला दो समुदायों का होने की वजह से गांव में तनाव है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
कस्बा सराय गांव निवासी सर्वजीत राम ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे उनका बेटा आकाश (18) गांव में चक्की से आटा लेने गया था। रास्ते में आकाश की साइकिल से एक व्यक्ति को टक्कर लग गई। इसको लेकर उस व्यक्ति से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने आकाश की लाठियों से पिटाई कर सिवान में फेंक दिया। काफी देर तक आकाश के घर न पहुंचने पर परिवारवाले उसकी तलाश करने लगे तो दोपहर 12 बजे वह बेहोशी की हालत में सिवान में पड़ा मिला।
घर वालों ने आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दिन में दो बजे करीब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग आकाश की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के घर पहुंच गए।
सूचना पर सीओ सदर और मुबारकपुर थाने की पुलिस पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। सीओ सदर मो. अकमल खां का कहना है कि पोस्टमार्टम में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा, उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।