फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stone pelting in Mau on police, Arson

मऊ में अवैध कब्जेदारों को हटाने गई पुलिस पर जमकर पथराव, आगजनी

Sun, 23 Apr 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 23 Apr 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in Mau on police, Arson
stone pelting in mau - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा में डीएम के निर्देश पर शनिवार को अवैध कब्जे की जमीन खाली कराने गई टीम पर जमकर ईट पत्थर चले। इस दौरान कब्जेदारों की मड़इयां फूंक दी गईं। मड़इयों के जलते बांसों को लेकर लोगों ने टीम के सदस्यों को दौड़ा लिया।

विज्ञापन


स्थिति बिगड़ती देखकर पुलिस ने लाठियां भांज कर उपद्रव पर आमादा लोगों को खदेड़ा। घंटों मशक़्कत के बाद पुलिस के सहयोग से टीम पांच जेसीबी मशीनें लगाकर जमीन खाली करा पाने में कामयाब हो पाई। फतेहपुर ताल नरजा निवासी उमाशंकर पांडेय पुत्र जीयावन व जिउत बन्धन गुप्ता पुत्र कालीचरण ने 35 वर्ष पूर्व जमीन बैनामा लिया था।
विज्ञापन


शिकायत है कि चकबंदी से पूर्व ही इस बैनामा शुदा जमीन पर गांव के ही धोबी जाति के नौमी, लखन, श्रीकिशुन, राजेंद्र, गुड्डू, महेंद्र, प्रकाश, लालता सहित कुल आठ लोगों ने मड़इयां आदि डालकर कब्जा जमा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पीडि़त उमाशंकर और जिउतबन्धन गुप्ता ने जमीन को अवैध कब्जे से खाली कराने के लिए 29 /41 का मुकदमा कमिश्नर के कोर्ट में दाखिल किया जिसमें भूस्वामियों की डिग्री होने के साथ ही पत्थर नसब होने का आदेश जारी हुआ।

पत्थर नसब होने के बावजूद कब्जेदारों के कब्जे से जमीन खाली नहीं हो सकी। थक हार भूस्वामी ने जिलाधिकारी निखिलचंद्र शुक्ला से गुहार लगाई तो उन्होंने श्रावस्ती मॉडल के तहत इसका निराकरण का निर्देश दिया। इस टीम में चकबंदी विभाग, राजस्व कर्मी और पुलिस की मौजूदगी में जमीन की पैमाईश कराकर खाली करने का आदेश दिया था।
 

कागज मांगने पर हो गए हमलावर

Stone pelting in Mau on police, Arson
stone pelting in mau - फोटो : अमर उजाला

डीएम के आदेश पर पुलिस ,चकबंदी विभाग व राजस्व कर्मी जमीन की पैमाईश कराने पहुंची। टीम के प्रभारी ने कब्जेदारों से जमीन संबंधित कागजात की मांगें तो कब्जेदार टीम से उलझ गए। कुछ ही देर में जमकर ईट पत्थर चलने लगे। इसी बीच किसी ने उनकी मड़इयों में आग लगा दी।

आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जे करने वाले मड़इयों से जलते बांसों के लेकर टीम पर टूट पड़े और दौड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांज कब्जेदारों को खदेड़ा तो कब्जेदार भाग खड़े हुए।

पुलिस व टीम ने अवैध कब्जे की जमीन की पैमाईश कराते हुए पांच जेसीबी मशीनों के द्वारा जमीन को खाली कराते हुए तार आदि से घेरे बंदी कराया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने बताया कि कब्जेदारों से जमीन से संबंधित कागजात मांगे गए लेकिन वे कोई भी कागजात दिखा नहीं सके।

समझाने बुझाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान संगीता निषाद और पूर्व प्रधान विरजू निषाद के अनुसार यह जमीन उमाशंकर पांडेय व जिउतबन्धन गुप्ता की बैनामा शुदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed