फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ssp said investigation started in accused constable arrested in smuggling liquor case nh 2 chandauli

वाराणसी : तस्करों की मदद ही नहीं शराब की तस्करी भी करती थी रामनगर पुलिस, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 15 Sep 2019 03:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Sep 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
ssp said investigation started in accused constable arrested in smuggling liquor case nh 2 chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रामनगर थाने की पुलिस शराब तस्करों की मदद ही नहीं कर रही थी, बल्कि तस्करी भी कर रही थी। शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों के मोबाइल की व्हाट्सएप चैटिंग के अनुसार अगर 100 पेटी शराब रामनगर पुलिस पकड़ती थी तो 30 पेटी की ही बरामदगी दिखाई जाती थी। बाकी 70 पेटी शराब रामनगर पुलिस वापस तस्करों को बेच देती थी।

विज्ञापन


मुगलसराय पुलिस के हाथ लगे व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर यह मामला सार्वजनिक हुआ है। इसे लेकर माना जा रहा है कि रामनगर थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला और गिरफ्तार तीनों सिपाहियों के साथ ही अन्य पुलिसकर्मी भी जल्द ही कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन


चंदौली जिले के मुगलसराय थाने की पुलिस ने बीते नौ सितंबर की रात लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब की अवैध खेप बरामद कर हरियाणा निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया था। दोनों युवकों और शराब को मुगलसराय पुलिस से छुड़ाने के लिए रामनगर थाने के सिपाही वैभव कुमार यादव और सोनू यादव मौके पर आए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों सिपाहियों ने बताया कि उनका सरगना वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजीत यादव है। इसके बाद वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने उसे मुगलसराय पुलिस को सौंप दिया।

हरियाणा निवासी दोनों युवकों के मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप खंगाला गया तो सामने आया कि रामनगर थाने की पुलिस, तस्करी में बरामद शराब से एक तिहाई की बरामदगी दिखाती थी और शेष वापस तस्करों को बेच देती थी। तीनों सिपाहियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा संचालित शराब तस्करी का खेल जिला, रेंज और जोन स्तर के अधिकारियों के संज्ञान में भी आया। इसे लेकर माना जा रहा है कि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई हो सकती है।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस की शह पर शराब तस्करी से संबंधित हर बिंदु की गहराई से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय और विधिक दोनों तरह की कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे किनारे के चार थानों के छह सिपाही लाइन हाजिर :
नेशनल हाईवे- दो के किनारे के मिर्जामुराद, रोहनिया, लंका और रामनगर थाने के छह सिपाहियों को शनिवार को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि सभी छह सिपाहियों को शिकायतों के आधार पर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहां इन सिपाहियों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग होगी। सात अन्य सिपाहियों की गतिविधियों की जांच जारी है। रिपोर्ट मिलते ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed