{"_id":"58a6ec3d4f1c1b5833d87fa4","slug":"sonebhadra-buisnessman-son-missing-scarpio-found-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गायब हो गया सोनभद्र के व्यवसायी का बेटा, स्कार्पियो वाराणसी में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहां गायब हो गया सोनभद्र के व्यवसायी का बेटा, स्कार्पियो वाराणसी में मिला
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Fri, 17 Feb 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार पर सुरक्षा व्यवस्था में लगें पुलिस के जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के बढ़ौली गांव के व्यवसायी मुन्नू जायसवाल का बेटा गोलू जायसवाल (22) गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। गुरुवार की रात में ही वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में गोलू की स्कार्पियो बरामद हुई है।
लंका पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग वाराणसी पहुंच गए हैं। काफी खोजबीन के बाद गोलू कुछ अता पता नहीं चला है। मामले की जानकारी राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
व्यवसायी मुन्नू जायसवाल के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब दस बजे गोलू बुलेट से कम्हारी स्थित राइस मिल गया था। वहां से स्कार्पियो लेकर राबर्ट्सगंज जाने के लिए निकला। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। इसी बीच रात दस बजे वाराणसी से लंका एसओ ने उनके मोबाइल पर फोन किया। एसओ ने बताया कि रात आठ बजे स्कार्पियो लंका थाने के बाद लावारिस हाल में खड़ी मिली है।
विज्ञापन
पुलिस को स्कार्पियो से मोबाइल, दस हजार रुपये भी बरामद हुआ मगर गाड़ी में चालक का कहीं अता पता नहीं चल रहा है। परिवार के लोग सूचना के बाद गोलू की खोजबीन करने लगे।
शुक्रवार को टोल प्लाजा से पता चला है कि सुबह 11ः30 बजे अहरौरा टोल प्लाजा से स्कार्पियो गुजरी है। लंका पुलिस ने लापता युवक के पिता को स्कार्पियो, मोबाइल, रुपये देकर कार्रवाई के लिए राबर्ट्सगंज भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।