{"_id":"59b51b384f1c1be87f8b586b","slug":"son-killed-his-mother-in-sarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मायके से लाने को पिता ने नहीं दिए पैसे, गुस्सैल बेटे ने मां को चाकू से गोद डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को मायके से लाने को पिता ने नहीं दिए पैसे, गुस्सैल बेटे ने मां को चाकू से गोद डाला
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sun, 10 Sep 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। नाराज पत्नी को मायके से लाने के लिए पांच हजार रुपये नहीं मिले तो निकम्मे बेटे ने बूढ़ी मां पर चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। इस जानलेवा हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
सारनाथ पुलिस ने घर के पास गन्ने के खेत में छिपे आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।
सारनाथ थाना क्षेत्र के छाहीं निवासी रामनरेश सिंह (70) अपनी पत्नी जानकी देवी (65) और बड़े बेटे राजेंद्र के साथ रहते थे। कोई काम-धंधा न करने के कारण राजेंद्र की पत्नी गुंजन देवी एक माह पूर्व उसके निठल्लेपन से नाराज होकर अपने तीनों बच्चों के साथ सलारपुर स्थित मायके चली गई थी।
विज्ञापन
रामनरेश का दूसरे नंबर का बेटा सुरेंद्र शनिवार को ही प्रतापगढ़ स्थित फैक्ट्री से छुट्टी लेकर घर आया था जबकि तीसरे बेटे वीरेंद्र की डेढ़ साल पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
बताया जाता है कि जब से राजेंद्र की पत्नी मायके गई थी तभी से वह उसे वापस लाने के लिए मां-बाप से पांच हजार रुपये की मांग करता रहता था। कहता था कि पांच हजार रुपये पत्नी को देंगे तो वह लौट आएगी।
रुपये न मिलने से नाराज राजेंद्र ने शनिवार को पिता रामनरेश पर लोढ़ा से ताबड़तोड़ वार कर घर से भाग गया था। इस हमले में रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
रविवार को सुरेंद्र मवेशियों के लिए भूसा लाने दामादोरपुर गया था। अपराह्न करीब एक बजे जानकी देवी गाय की नाद में खरी-चूनी डाल ही रहीं थी कि पीछे से राजेंद्र आया और चाकू से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
खून से लथपथ जानकी वहीं पर ढेर हो गई और कुछ देर चीखने-चिल्लाने के बाद दम तोड़ दिया। आसपास के लोग जुटे तो राजेंद्र चाकू लहराते हुए भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र की खोजबीन शुरू की।
कुछ देर बाद गांव के पीछे गन्ने के एक खेत में छिपे राजेेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। रामनरेश की तहरीर पर राजेंद्र के खिलाफ सारनाथ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।