{"_id":"5b89812842c792465a6a61f3","slug":"sharp-shooter-went-in-jail-who-take-supari-for-murder-of-bjp-mla-ashok-chandel","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक अशोक चंदेल की सुपारी लेने वाले चारों आरोपियों को भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक अशोक चंदेल की सुपारी लेने वाले चारों आरोपियों को भेजा गया जेल
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया 50 हजार का इनामी बदमाश चंदन सोनकर और उसके तीन साथियों अखिलेश सिंह उर्फ पंकज सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ राहुल और उत्सव सिंह उर्फ यीशू को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। इन पर एक विधायक की हत्या कराने के लिए साजिश रचने का आरोप है।
पढ़ेंः भाजपा विधायक की सुपारी लेने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार, रची जा रही थी बड़ी साजिश
चारों बदमाशों को एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर कैंट पुलिस को सुपुर्द किया गया था। प्रतापगढ़ जिले के बदमाश विकास सिंह गौड़े गिरोह के बदमाशों ने हमीरपुर सदर के भाजपा विधायक अशोक चंदेल की हत्या की सुपारी ली थी। साथ ही, इन बदमाशों को चंदन सोनकर के दुश्मन पियरी निवासी चंदन यादव और औरंगाबाद निवासी अनिल पट्टी की हत्या करनी थी।
विज्ञापन
इसके अलावा इन बदमाशों की तैयारी पेशी के दौरान सरगना विकास को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने की थी। इससे पहले ही सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर एसटीएफ के सीओ विनोद सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पुनीत परिहार की टीम ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ विनोद सिंह ने बताया कि मौके से भाग निकले बदमाश जौनपुर जिले के बक्सा थाने के नरी गांव निवासी मोनू सिंह और उसके दो साथियों की धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई है।