फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   security guard beat patient family bhu hospital opd varanasi

बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी आई सामने, मरीज के परिजनों को पीटा

Wed, 24 Jul 2019 10:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Jul 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
security guard beat patient family bhu hospital opd varanasi
परिजनों को पीटते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू हॉस्पिटल में सुरक्षाकर्मियों और मरीज के परिजनों के साथ लड़ाई का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीमारदारों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में बुधवार के सुरक्षाकर्मियों ने एक तीमारदार को जमकर पीटा। ईएनटी डिपार्टमेंट की ओपीडी में हुई इस घटना के बाद बाहर भीड़ लग गई। बिहार से आए एक मरीज के तीमारदार के मुताबिक उसने डॉक्टर को दिखाने के बारे में जानकारी चाही लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने बताने के बजाय उसके साथ पहले अभद्रता की जब विरोध किया तो पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद चीफ प्रॉक्टर प्रॉक्टर ओपी राय के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने ओपीडी में बिना लाइन के अंदर जाने का विरोध करने की जानकारी दी है। विश्वविद्यालय में ईएनटी डिपार्टमेंट में प्रो एके जैन की ओपीडी के सामने मरीजों की भीड़ लगी थी। ओपीडी में पहले 100 लोगों के पर्चे जमा कराए गए। इन मरीजों को देखने के बाद 100 लोगों का पर्चा और जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बिहार निवासी एक मरीज के तीमारदार ने वहां सुरक्षाकर्मियों से जमा पर्चे के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि कर्मियों ने इस पर आपत्ति जताई और बाहर जाने को कहा। तीमारदार ने जब विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। पहले तो नोकझोंक हुई लेकिन देखते-देखते वहां करीब सात-आठ सुरक्षाकर्मी पहुंच गए।
 

तीमारदार को बाहर लेकर आए और मारपीट भी की। इसका वीडियो भी तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उधर, सूचना पाकर चीफ प्रॉक्टर ने वीडियो फुटेज के आधार पर सुरक्षाकर्मियों को अपने ऑफिस बुलाया और पूछताछ की। बताया कि मामले में जांच समिति का गठन किया गया है। फिलहाल जांच होने तक चार सुरक्षा गार्डों को निलंबित कर दिया गया है।

हड़ताल पर हैं बीएचयू अस्पताल के रेजीडेंट :
बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के रेजिडेंट सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक हड़ताल पर हैं। इसका असर यह है कि ओपीडी में पर्चा जमा करने के बाद मरीजों और तीमारदारों को डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को हो रही है जो बिहार, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, मऊ आदि दूर दराज इलाकों से यहां बेहतर उपचार की उम्मीद लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed