{"_id":"1bf382eabc4829f220161cb0a8755de3","slug":"second-wife-commits-suicide-by-shooting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी बीवी को गोली मारकर खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी बीवी को गोली मारकर खुदकुशी की
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के मारुती नगर निवासी ट्रांसपोर्टर निरंजन मिश्रा (37) ने अपनी दूसरी पत्नी रुचि सिंह (32) की कनपटी पर बुधवार की रात गोली मारकर खुद का भेजा उड़ा लिया। पहली पत्नी और उसके तीन बच्चे घर लौटकर आए तो अंदर से दरवाजा बंद देख सभी ने काफी देर तक खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर सूचना रात में लंका पुलिस को दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो निरंजन और रुचि का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना का कारण दोनों पत्नियों के बीच रोजाना होने वाला विवाद, घरेलू कलह और ट्रांसपोर्टर का शराब का लती होना बताया जा रहा है।
बिहार के कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के कुर्रा के मूल निवासी पेशे से ट्रांसपोर्टर निरंजन मिश्रा लंका के मदरवां इलाके की मारूती नगर कॉलोनी में अपनी पहली पत्नी गीता मिश्रा, तीन बच्चों और दूसरी पत्नी रुचि सिंह के साथ किराए के मकान में रहते थे।