फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal 'Yadav Singh' RS Yadav game, owner of driver hotel, son servant

पूर्वांचल के 'यादव सिंह' का खेल, ड्राइवर होटल का मालिक, बेटा नौकर

Mon, 12 Jun 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह Updated Mon, 12 Jun 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal 'Yadav Singh' RS Yadav game, owner of driver hotel, son servant
अदालत में पेश किये जाने के दौरान आरएस यादव - फोटो : अमर उजाला

 भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए एआरटीओ आरएस यादव ने कानून की आंख में धूल झोंकने की हर संभव कोशिश की। उसके होटल वेस्ट इन का मालिक उनका निजी चालक महेंद्र मौर्या है। इस होटल में उनका बेटा अपूर्व बतौर एमडी नौकरी करता है।

विज्ञापन


महेंद्र मौर्या 50 करोड़ के होटल का मालिक तो है लेकिन वो भोजूबीर में दो कमरे के मकान में ही रहता है। ये अजब-गजब तथ्य पुलिस की पूछताछ में सामने आए हैं। महेंद्र ने होटल कैसे बनवाया, चेक से भुगतान किया या फिर नगद और उसके पास रुपये कहां से आए, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल पुलिस ने शनिवार की रात यादव से करीब दो सौ सवाल पूछे। सवालों की लिस्ट तैयार की गई थी। चार घंटे तक चली पूछताछ में पुलिस ने तमाम तरह के सवाल किए और हर बार यादव पुलिस को छकाता रहा। पुलिस अब होटल और घर से बरामद कागजात के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव के पास अब तक भले ही करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला हो लेकिन उसका दावा है कि उसके पास संपत्ति के नाम पर केवल एक बुलेट है। घर के बाहर भले ही तीन-चार गाड़ियां खड़ी रहती हों लेकिन उसके पास कोई चार पहिया गाड़ी नहीं है।

जिस मकान में वह रहता है वह भी उसकी पत्नी को विरासत में मिला है। सास ने मकान को विरासत में दिया है। वह सिर्फ मकान की देखभाल करता है। उसके पास न तो गहने हैं और न ही नगदी है। पुलिस को यादव के घर की तलाशी में एक अंगूठी तक नहीं मिली।


यादव ने पुलिस को चकमा देने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। सूत्रों की मानें तो जिस दिन शासन ने उसे निलंबित किया उसी दिन सेे उसने नगदी, गहने समेत संपत्ति को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed