फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   punk attack on people for loot in baresar ghazipur

तमंचे की नोक पर रोक लात-घूसों से पीटा, 5 लाख ना देने पर दी जान से मारने की धमकी

Fri, 17 May 2019 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 May 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
punk attack on people for loot in baresar ghazipur
सांकेतिक तस्वीर

बरेसर थाना क्षेत्र के बाकी खुर्द गांव में बुधवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने दवा कारोबारी की तमंचे और लात-घूसों से पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित को पांच दिनों के अंदर पांच लाख रुपये ना देने पर जान से मार देने की धमकी दी है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर गांव निवासी विजेंद्र राय की बरेसर थाना क्षेत्र के सिउरी अमहट चट्टी पर दवा की दुकान है। रोज की तरह बुधवार की देर शाम भी वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। करीब पौने आठ बजे बाकी खुर्द गांव की नहर पुलिया के सामने बाइक सवार को नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर रोक लिया।
विज्ञापन


एक बदमाश ने तमंचे की मुठिया से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद बदमाश उसे घसीटते हुए खेत में ले गए और जेब की तलाशी ली। पैसा ना मिलने पर मोबाइल छीनने के बाद उसकी पिटाई की। पांच दिन के अंदर पांच लाख की व्यवस्था नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचकर पीड़ित ने यूपी 100 पुलिस को जानकारी दी। गुरुवार की सुबह पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed