{"_id":"5d765ac88ebc3e93c202aaac","slug":"pregnant-rape-victim-demanded-a-dna-test-from-court-in-saraikhawaja-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : गर्भवती हुई दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट से डीएनए टेस्ट कराने की मांग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुर : गर्भवती हुई दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट से डीएनए टेस्ट कराने की मांग की
Mon, 09 Sep 2019 07:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 09 Sep 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म के बाद गर्भवती होना साबित करने के लिए कोर्ट से डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। भ्रूण के डीएनए व मुल्जिम पंकज के डीएनए से परीक्षण कराकर घटना की सत्यता और आरोपित का जुर्म साबित किया जा सकता है।
विज्ञापन
आरोपित इस समय जेल में है। पीड़िता ने दरखास्त में यह भी लिखा है कि वह मानसिक त्रासदी से गुजर रही है।
जानकारी के मुताबिक सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता की ननिहाल है। वह वहां रहकर कक्षा 10 में पढ़ रही थी। 12 अप्रैल 2019 को पीड़िता गुरैनी बाजार से घर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में पंकज मिल गया और बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 22 अप्रैल 2019 को आरोपी भंडारी स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता की मौसी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया कि आरोपित पंकज बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया और उसके साथ कई दिन तक दुराचार किया। दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई।