{"_id":"5b7306f042c79257e47de871","slug":"police-encounter-in-azamgarh-one-criminal-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में फिर गरजी पुलिस की बंदूक, मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में फिर गरजी पुलिस की बंदूक, मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 15 Aug 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
विजय यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अपराधियों पर लगाम कसने का पुलिस का सिलसिला जारी है। आजमगढ़ में मंगलवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल बदमाश पर 50 हजार का इनाम था। वहीं एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
आजमगढ़ में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय शिवशंकर सिंह मंगलवार की रात क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। रूदरी नहर की पटरी से होते हुए गुजरते समय पुल के पास रुककर खड़े हुए। तभी एक बाइक आते हुए दिखी।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
सिपाहियों ने बाइक रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार फायर कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बाइक पर पीछे बैठा बदमाश घायल हो गया और बाइक पलट गयी। इतने में मौका पाकर एक बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
जबकि घायल बदमाश को पु्लिस ने पकड़ लिया। विजय यादव के पास से असलहा और बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम विजय यादव निवासी जमालपुर बेल्थरा थाना रानी की सराय बताया।
विज्ञापन
UP Police
एसपी के मुताबिक विजय 17 जुलाई को रानी की सराय थाने के कोटिला पोखरी के पास शराब कारोबारी के मुनीम से हुई साढ़े दस लाख रूपये की लूट में शामिल था। यहां से भागने के बाद वह दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में भी 18 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया। फरारी के दौरान विजय पर डीआईजी की ओर से पचास हजार का इनाम घोषित किया है।