{"_id":"5d89e27f8ebc3e015105bd1e","slug":"police-arrested-two-accused-of-gang-rape-with-girl-student-in-saraimir-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: छात्रा को नशीला लड्डू खिलाकर गैंगरेप करने के दो आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़: छात्रा को नशीला लड्डू खिलाकर गैंगरेप करने के दो आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो भी बरामद
Tue, 24 Sep 2019 03:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 24 Sep 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 11 की छात्रा से तमंचे के बल पर नशीला लड्डू खिलाकर गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कौरागहनी नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
सोमवार को पीड़िता को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेज दिया गया। वहीं परिजनों का कहना था कि छात्रा का नाम स्कूल से काटा नहीं गया है बल्कि कुछ दिनों तक स्कूल न आने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सरायमीर क्षेत्र एक गांव निवासी छात्रा के घर वालों का आरोप था कि 19 सितंबर की सुबह उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में सरायमीर क्षेत्र के सिकंदर और ऋषि कपूर बोलेरो से पहुंचे और छात्रा को अगवा कर लिया।
विज्ञापन
सुनसान जगह पर बोलेरो खड़ी छात्रा को बंदूक के बल पर नशीला लड्डू खिलाने के बाद दोनों ने उससे गैंगरेप किया। एसपी ने बताया कि 22 सितंबर को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। 23 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपियों सिकंदर पुत्र हरिवंश और ऋषि कपूर पुत्र फौजदार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सरायमीर क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद कर ली गई है।